FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी के बुंडू जंगल से 04 संगठित अपराधी गिरफ्तार।

केरेडारी के बुंडू जंगल से 04 संगठित अपराधी गिरफ्तार। हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र से संगठित अपराध के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई 04 संगठ...

केरेडारी के बुंडू जंगल से 04 संगठित अपराधी गिरफ्तार।



हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र से संगठित अपराध के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई 04 संगठित अपराध के अपराधकर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार। 


NTPC कोयला खनन परियोजना के MDO कंपनी एवं ट्रांसपोर्टरों द्वारा लेवी नहीं देने के कारण किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। 


केरेडारी हजारीबाग 


हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि मुझे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि केरेडारी थाना अंतर्गत संगठित अपराध के कुछ अपराधकर्मी हथियार एवं गोली के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बुण्डु के जंगल के तरफ एकत्रित हुए हैं। उक्त सूचना का सत्यापन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार बड़कागॉव के नेतृत्व में एक टीक का गठन किया गया। जिसमें गठित टीम के द्वारा सूचना का सत्यापन हेतु हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना अंतर्गत ग्राम बुण्डु पहुँच कर बुण्डु से कोले जाने वाली सड़क में पैदल छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में देर शाम लगभग 7: 15 बजे ग्राम बुण्डु पहुँच कर बुण्डु से कोले जाने वाली सड़क में बुण्डु जंगल के समीप सड़क के किनारे कुछ लोग एकत्रित थे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार एवं पुलिस बल के द्वारा भागते हुए चार लोगों को हथियार के साथ पकड लिया गया। जिसमें चारों का नाम पता 1. अर्जुन करमाली उर्फ जयकांत उर्फ भैरव सिंह पिता करीमन करमाली, 2. समीर कुमार पिता-भोला करमाली दोनों गांव बुण्डु, तथा 3. राहुल कुमार पिता धनेश्वर महतो गईं पताल थाना-केरेडारी जिला हजारीबाग। वही 4. निखिल विश्वकर्मा पिता मुरारी विश्वकर्मा गांव रतनगढ़ थाना कांडी जिला गढ़वा वर्तमान गांव बचरा, थाना पिपरवार जिला-चतरा। निवासी हैं। गिरफ्तार सभी व्यक्तियों से पुछताछ करने पर अर्जुन करमाली के द्वारा बताया गया कि मैं आलोक गिरोह में काम करता हूँ। राहुल तुरी के मारे जाने के बाद मैं आलोक गिरोह को संचालन करता था। मैं भैरव सिंह एवं अलग-अलग नामों से धमकी दिया करता था। वही 23 नवंबर 2025 के रात्रि में मैं अपने ही गाँव के रूपलाल करमाली को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दिया था। पहले मैं 7.62 mm के पिस्टल से गोली चलाया था परंतु पिस्टल में गोली फंस जाने के कारण मैं फिर उसे कार्बाईन से गोली मारा। ये सभी लोग 06 दिसंबर 2025 को NTPC कोयला खनन परियोजना के एमडीओ कंपनी एवं ट्रांसपोर्टरों द्वारा लेवी नहीं देने के कारण किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे। बता दें 11 जनवरी 2025 को रामगढ जिला के कुजू थाना क्षेत्र में मोरपा जंगल में हजारीबाग पुलिस के द्वारा किए गये मुठभेड में राहुल तुरी को मार गिराया था तथा उसी मुठभेड से अर्जुन करमाली भाग गया था। बरामदगी की गई समान में कारबाईन मशीन गन-01, पिस्टल-03, जिंदा गोली-09 (02 कारबाईन में तथा 07 पिस्टल में लगा हुआ), मोबाईल-08, मोबाईल बैट्री-02, राउटर सिम लगा हुआ-02, स्मार्ट वाच-01 जब्त किया गया। अर्जुन करमाली का कई थाने में अपराधिक इतिहास रहा हैं।


छापामारी दल में शामिल 

अमित आनन्द, भा०पु०से, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग, पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, पु०अ०नि० राणा भानु प्रताप सिंह, थाना प्रभारी, गिद्दी, पु०अ०नि० विवेक कुमार थाना प्रभारी केरेडारी, पु०अ०नि० रथु उराँव ओ०पी० प्रभारी उरीमारी, पु०अ०नि० वेद प्रकाश पाण्डेय, ओ०पी० प्रभारी पेलावल, पु०अ०नि० दिनेश कुमार मंडल ओ०पी० प्रभारी पगार, पु०अ०नि० टिंकु कुमार सिंह, केरेडारी थाना।  स०अ०नि० मनीष कुमार किस्कु केरेडारी थाना, स०अ०नि० अरविन्द कुमार, केरेडारी थाना, तकनीकि शाखा एवं नक्सल शाखा के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी। केरेडारी थाना के रिजर्व गार्ड एवं सैट-03 के सशस्त्र बल शामिल थे।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj-9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close