NTPC नेशनल फेडरेशन कार्यपालक अभियंता संघ का चुनाव संपन्न। अध्यक्ष कुमार देवाशीष, प्रधान सचिव राजेंद्र जाट, संयुक्त सचिव जैना राम एवं मुकेश क...
NTPC नेशनल फेडरेशन कार्यपालक अभियंता संघ का चुनाव संपन्न।
अध्यक्ष कुमार देवाशीष, प्रधान सचिव राजेंद्र जाट, संयुक्त सचिव जैना राम एवं मुकेश कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष चंदन भारती के साथ जोनल सचिव में 10 सदस्यों को माला पहना कर विजय घोषित किया गया।
हजारीबाग झारखंड
हजारीबाग NTPC नेशनल फेडरेशन कार्यपालक अभियंता संघ NTPC कर्मचारी यूनियन का चुनाव संपन्न हुआ। एनटीपीसी अधिकारियों के 151 मतदाता शामिल हो कर वोटिंग के द्वारा चुनाव कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर कुमार देवाशीष को कुल 73 वोट मिले और विजय घोषित कर अध्यक्ष पद का चयन किया गया। वही उपाध्यक्ष में नीतीश कुमार को 82 वोट, राजेंद्र सिंह राजोरा 78 वोट, तथा गुरप्रीत सिंह हीर को 66 वोट मिले और तीनों उपाध्यक्ष पद का चयन किया गया। तथा प्रधान सचिव पद में राजेंद्र जाट को 96 वोट, कोषाध्यक्ष पद चंदन भारती को 91 वोट, सचिव पी/पीआर मुकेश कुमार को 83 वोट, संयुक्त सचिव में जैना राम 85 वोट मुकेश कुमार चौधरी को 64 वोट मिले, वही आयोजन सचिव हेमंत गर्ग को 113 वोट, संयुक्त कोषाध्यक्ष विकाश वशिष्ठ को 83 वोट, जोनल सचिव (ईआर-1) एके झा निर्विरोध निर्वाचित चुने गए। (ईआर-2) सुमन कुमार सिंह 07 वोट, (डब्लू आर - 01) आरपी मीणा निर्विरोध निर्वाचित चुने गए।










No comments