TSMPL वर्कर्स कॉलोनी में NML द्वारा जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम बड़कागांव हजारीबाग NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में चार नवीन श्रम स...
TSMPL वर्कर्स कॉलोनी में NML द्वारा जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम
बड़कागांव हजारीबाग
NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में चार नवीन श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत TSMPL वर्कर्स परियोजना कॉलोनी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई शेख मिन्हाजुद्दीन, उपनिदेशक, खान सुरक्षा (विद्युत), SEZ रांची द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान मिन्हाजुद्दीन ने नई लागू चारों श्रम संहिताओं के महत्वपूर्ण प्रावधानों, विशेषताओं तथा उनके लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान परियोजना के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों, विभिन्न परिचालन इकाइयों के श्रमिकों एवं संविदा कर्मियों ने सहभागिता की। इस जागरूकता सत्र का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में कानूनी समझ को सुदृढ़ करना, श्रम सुधारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यस्थल पर नई श्रम संहिताओं का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना था। प्रतिभागियों को श्रमिक अधिकारों, नियोक्ता की जिम्मेदारियों, व्यावसायिक सुरक्षा मानकों तथा कल्याणकारी प्रावधानों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100




No comments