FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NML पकरी बरवाडीह ने मनाया स्वर्ण जयंती

NML पकरी बरवाडीह ने मनाया स्वर्ण जयंती  समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 50 गौरवशाली वर्षों—का भव्य आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। बड़कागांव...

NML पकरी बरवाडीह ने मनाया स्वर्ण जयंती 


समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 50 गौरवशाली वर्षों—का भव्य आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।


बड़कागांव हजारीबाग 


NML पकरी बरवाडीह द्वारा एनटीपीसी की स्वर्ण जयंती—ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्टता, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 50 गौरवशाली वर्षों—का भव्य आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन का सफल आयोजन कर्मचारी कल्याण संघ, पकरी बरवाडीह द्वारा किया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दाश एवं जगृति महिला संघ की अध्यक्ष अनिता दाश उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत एचआर प्रमुख अनिरुद्ध सिंह द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात एनटीपीसी की 50 वर्ष की उल्लेखनीय यात्रा के प्रतीक स्वरूप केक काटा गया। इंडियन आइडल सीजन 13 की ख्याति प्राप्त गायिका बिदिप्ता चक्रवर्ती ने अपने मधुर गीतों से शाम को यादगार बना दिया।

उनके मनमोहक प्रदर्शन ने पूरे वातावरण को संगीत और आनंद से भर दिया। इस अवसर पर सुब्रत कुमार दाश ने एनटीपीसी की प्रेरणादायी यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1975 में स्थापना से लेकर आज देश की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी बनने तक, यह सफर कर्मचारियों के अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। कार्यक्रम का समापन कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों से हुआ।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!