FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता : पूर्व जोनल कमांडर सुनील गंझू गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता : पूर्व जोनल कमांडर सुनील गंझू गिरफ्तार बरामद नक्सली लेटर पैड और अपराध इतिहास से खुला माओवादी संगठन का विस्तार ...

हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता : पूर्व जोनल कमांडर सुनील गंझू गिरफ्तार


बरामद नक्सली लेटर पैड और अपराध इतिहास से खुला माओवादी संगठन का विस्तार योजना का पर्दाफाश, 04-05 संदिग्ध सदस्य जंगल में भागने में सफल


हजारीबाग झारखंड 


झारखंड पुलिस ने भा.क.पा. माओवादी के सक्रिय सदस्य और पूर्व जोनल कमांडर सुनिल गंझू को गिरफ्तार किया है। सुनिल गंझू, पिता स्व. चमन गंझू, निवासी सिमरातरी, थाना-पत्थलगडडा, जिला-चतरा, को 13 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोराकाट में छापेमारी के दौरान पकड़ा।


महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार हजारीबाग जिले में माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्यों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना मिली कि उत्तरी छोटानागपुर के रिजनल कमांडर शहदेव महतो एवं सब-जोनल कमांडर नताशा अपने 04-05 सदस्यों के साथ छोटे समूह में बड़कागांव क्षेत्र में भ्रमणशील हैं और लेवी वसूलने की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम के पहुंचते ही 04-05 संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, लेकिन टीम ने सुनिल गंझू को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से माओवादी लेटर पैड, झोला और गमछा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वे हजारीबाग और चतरा जिलों में कोल कम्पनियों, ठेकेदारों और कोयला व्यापारियों से लेवी वसूलते थे।

सुनिल गंझू का अपराध इतिहास लंबा और संगठित है। वह 1990 में माओवादी संगठन में शामिल हुए थे। 1993 में पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद जेल गए, 1998 में बाहर निकलकर पुनः संगठन में शामिल हुए। इसके बाद हजारीबाग जिले में कई हिंसक घटनाओं में शामिल पाए गए। 2018 में जेल से बाहर आने के बाद भी उन्होंने माओवादी गतिविधियों को जारी रखा और चतरा जिले में हत्या जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल रहे।

पुलिस ने इस गिरफ्तारी को माओवादी संगठन के विस्तार और हिंसक गतिविधियों पर बड़ी सफलता बताया है। गिरफ्तार सुनिल गंझू के खिलाफ कूल 54 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, आपराधिक साजिश, हथियार अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।


छापेमारी अभियान में शामिल 

अमित आनन्द (भा०पु० से०) अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग। पवन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव। पु०नि० ललित कुमार, बड़कागांव अंचल। पु०अ०नि० कृष्णा कुमार थाना प्रभारी, बड़कागांव थाना हजारीबाग। पु०अ०नि० सागेन मुर्मू ओ०पी० प्रभारी, डांडी ओ०पी०, हजारीबाग। तकनिकि शाखा, हजारीबाग। थाना सशस्त्र बल। अन्य स्थानीय पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने अन्य संदिग्धों की तलाश जारी रखी है और संगठन के अन्य सक्रिय सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का ऐलान किया है।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close