FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

गिद्दी रिवर साइड पुल बनेगा नया

गिद्दी रिवर साइड पुल बनेगा नया यह मुद्दा जनहित का है और मैं जनता के साथ हूँ: जयंत सिन्हा हजारीबाग झारखंड  हज़ारीबाग और रांची मार्ग के मध्य रा...

गिद्दी रिवर साइड पुल बनेगा नया


यह मुद्दा जनहित का है और मैं जनता के साथ हूँ: जयंत सिन्हा


हजारीबाग झारखंड 


हज़ारीबाग और रांची मार्ग के मध्य रामगढ़ के समीप स्थित गिद्दी रिवर साइड पुल वर्षों से लाखों लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग रहा है। वर्तमान में लेकिन इस पुल की हालत काफी जर्जर हो गयी है। हज़ारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा कई वर्षों से प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को उठाते आ रहे हैं। विगत 14 सितम्बर को हज़ारीबाग से रांची जाने के दौरान उन्होंने पुनः पुल की जर्जर हालत को लेकर हज़ारीबाग और रामगढ़ जिला प्रशासन व कोल इंडिया के समक्ष यह मुद्दा उठाया था।

जयंत सिन्हा वर्षों से इस मामले को जिला प्रशासन के समक्ष रख रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर, 2022 में इस पुल का निरीक्षण कर सिविल इंजीनियर और जीएम को पुल की मज़बूती और संरचना की जांच करने के निर्देश दिए थे, जिसकी रिपोर्ट आज तक जनता के समक्ष प्रस्तुत नहीं की गयी है। उन्होंने नवंबर, 2023 में भी पुनः गिद्दी पुल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करवाने के लिए निवेदन किया था। इसके उपरांत फरवरी, 2025 में भी इस मामले को उठाया।

जयंत सिन्हा ने झारखंड के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार जी, हजारीबाग और रामगढ़ के उपायुक्त और कोल इंडिया के चेयरमैन श्री पी. एम. प्रसाद जी को पत्र के माध्यम से भी इस विषय में अवगत कराते हुए पुल की मरम्मत शीघ्र कराने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कोल इंडिया के चेयरमैन से लगातार बात की। कोल इंडिया ने जयंत सिन्हा को आश्वस्त किया कि गिद्दी रिवर साइड पुल की मरम्मत होना या नए पुल का निर्माण किया जाना बेहद आवश्यक है। इस निर्माण में जो भी लागत आएगी उसके लिए कोल इंडिया 50 प्रतिशत राशि मुहैया करवाने को तैयार है। बाकी राशि राज्य सरकार के द्वारा दी जाएगी। 

यह बेहद खुशी की बात है कि जयंत सिन्हा का प्रयास रंग लाया है। पथ निर्माण विभाग जल्द नए पुल का निर्माण शुरू करने जा रहा है। साथ ही वर्तमान पुल की मरम्मत भी की जाएगी। अरगड्डा महाप्रबंधक श्री एस के झा जी ने वर्तमान पुल का निरीक्षण करने के दौरान यह आधिकारिक सूचना दी है। जयंत सिन्हा द्वारा किया गया यह कार्य मानवता और अपने लोगों की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है और सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। 

जयंत सिन्हा ने कहा कि इस पुल की मजबूती अब पहले जैसी नहीं रही है। पुल में जगह-जगह दरारें आ गई हैं और लोहे की सरिया तक नज़र आने लगी है। इस पुल से रोज़ाना हज़ारों लोग काम पर जाते हैं, बच्चे स्कूल जाते हैं और भारी ट्रक और बसें भी इसी रास्ते से गुजरती हैं। हम सब जानते हैं कि देश के कई हिस्सों में जब पुलों की मरम्मत को नज़रअंदाज़ किया गया, तो कितनी बड़ी दुर्घटनाएँ हुईं हैं, जिनमें निर्दोष लोगों की जानें गईं। हम ऐसी त्रासदी को यहाँ दोहराने नहीं दे सकते। इसीलिए मैं लगातार इस मामले को उठा रहा हूँ। मैंने अब तक कई बार इस मुद्दे को उठाया है, क्योंकि यह जनहित का विषय है। यह हमारी सुरक्षा और जीवन का सवाल है।  

उन्होंने कहा कि अब अगर इस काम में देर हुई तो कोई बड़ी दुर्घटना होना लगभग तय है। हम इस जोखिम को उठाने के लिए तैयार नहीं हो सकते। एक हादसे से पूरा इलाका ठहर सकता है और कई घरों में मातम छा सकता है। मुझे खुशी है कि कोल इंडिया और जिला प्रशासन ने पूरी तरह सहयोग करते हुए, मुझे आश्वासन दिया है कि वहाँ एक नया और मज़बूत पुल बनाया जाएगा। इसके लिए मैं कोल इंडिया और जिला प्रशासन का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

साथ ही जिला प्रशासन से निवेदन करता हूँ कि जब तक नया पुल तैयार नहीं होता, तब तक ट्रैफ़िक मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह उस दुर्घटना को रोकने की कोशिश है जो कभी भी घट सकती है। हम सबका उद्देश्य अपने क्षेत्र की सुरक्षा, सुविधा और विकास ही है।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close