FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों का चोरी करना पड़ा भारी, पुलिस ने 5 चोरो को किया गिरफ्तार।

कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों का चोरी करना पड़ा भारी, पुलिस ने 5 चोरो को किया गिरफ्तार।   घटना का सफल उदभेदन, सभी अपराधी हथियार के साथ ग...

कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों का चोरी करना पड़ा भारी, पुलिस ने 5 चोरो को किया गिरफ्तार।


 घटना का सफल उदभेदन, सभी अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, पूर्व में हुई कई लूट एवं चोरी की घटना में संलिप्ता को किया स्वीकार।


हजारीबाग झारखंड 



हजारीबाग जिले में चोरी, लूट एवं डकैती जैसे अपराध पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन सिंह हजारीबाग के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान में हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता। 18 अक्टूबर 2025 को समय करीब 8 बजे रात्रि में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सुचना मिला कि कोर्रा थाना क्षेत्र में डकैती जैसे जघन्य घटना को अंजाम देने हेतु कनहरी हिल फोरेस्ट एरिया के आसपास योजना बना रहे है। सूचना प्राप्त होते ही पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर अनुमंडल, हजारीबाग के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कनहरी हिल के संदिग्ध स्थानों में सर्च अभियान चलाया गया।

इसी दौरान टोर्च कि रौशनी में कुछ लोग बैठकर योजना बनाते हुये दिखे जिसको घेराबंदी किया जाने लगा। घेराबंदी करने के दौरान अपराधकर्मी पुलिस बल को देखकर भागने लगे। छापेमारी दल के द्वारा भाग रहे पाँच व्यक्तियों को खदेड़कर पकड़ लिया गया। उपरोक्त पकड़ाये गए व्यक्तियों का नाम पता बारी-बारी से पूछने पर उन्होंने अपना नाम धनीराम सोरेन उर्फ नेपाली. बलराम मुंडा किशोर कुमार उर्फ बिहारी, तैयब अंसारी. विकास कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछने पर बतलाया गया कि हमलोग यहां बैठकर डकैती का योजना बना रहे थे। साथ ही पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं का अंजाम दिए हैं। इसके अलावे उपरोक्त सभी गिरफ्तार लोगों के द्वारा यह बात स्वीकार किया गया है कि हाल में पतरातु बस्ती के सुनसान क्षेत्र में कुछ लोग के द्वारा बर्थडे पार्टी में हथियार का भय दिखाकर पार्टी में मौजूद लोगों से उनका करीब 08-10 मोबाईल, सोना का चौन, अंगुठी, नगद करीब 90,000 रू (नब्बे हजार रूपये) डकैती के घटना को अंजाम दिये है। इस घटना के संबंध में कोर्रा थाना कांड सं0-185/2025, डीटी-18.10.2025, धारा-310 (4) बी.एन.एस- 25(1-बी) ए/26/35 एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौके पर छापेमारी के दौरान अनुमंडल पुलिस पदा० सदर हजारीबाग अमित आनंद. पु० अ० नि० अजीत कुमार, थाना प्रभारी, कोर्रा थाना, पु० अ० नि० रोशन कुमार, कोर्रा थाना, पु० अ० नि० पुन्नु कुमार यादव कोर्रा थाना, स0अ0 नि० पिंटु कुमार सिंह, कोर्रा थाना, आ0 1629 जितेन्द्र कुमार राणा कोर्रा थाना, तकनीकी शाखा, हजारीबाग। कोर्रा थाना पुलिस रिजर्व गार्ड। शामिल थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!