मां अष्टभुजी ज्योतिषाचार्य विद्वान उमेश पाठक ने दीपावली पर खास बात कही हैं। जानते हैं विद्वान उमेश पाठक किया कहते हैं। केरेडारी /हजारीबाग ...
मां अष्टभुजी ज्योतिषाचार्य विद्वान उमेश पाठक ने दीपावली पर खास बात कही हैं। जानते हैं विद्वान उमेश पाठक किया कहते हैं।
केरेडारी /हजारीबाग
केरेडारी धनतेरस बीत जाने के एक दिन बाद सभी लोग अपने अपने व्यवसाय दुकानों में माता लक्ष्मी के पुजा अर्चना में जुट जाते हैं। इस साल दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दीपावली के दिन खासतौर पर मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस पर धनवर्षा पोटली बनाएं-धनतेरस की शाम को धनवर्षा पोटली तैयार करने से घर में धन और सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह पोटली मां लक्ष्मी की कृपा और घर में आर्थिक सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती है। वही दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है और इसका समापन भाई दूज पर होगा। यह पांच दिवसीय पर्व दान-पुण्य का पर्व है। हिंदू धर्म में, किसी भी त्योहार पर दान करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।
दिवाली का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 21 अक्टूबर की रात 04 बजकर 26 मिनट पर होगा। दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का सबसे शुभ/
इन शुभ तिथियों पर क्या दान करना चाहिए यहां जानते हैं। विद्वान उमेश पाठक
अन्न और भोजन का दान इस दौरान अन्न दान को महादान माना गया है। माता लक्ष्मी को अन्नपूर्णा का स्वरूप भी माना जाता है। ऐसे में इस दिन किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं। इसके अलावा चावल, दाल, आटा, चीनी, तेल और मौसमी फल आदि का दान कर सकते हैं।
वस्त्रों का दान
इस दौरान किसी गरीब या असहाय व्यक्ति को वस्त्रों का दान करने से दुर्भाग्य दूर होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में पीले या लाल रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं, क्योंकि ये रंग माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं।
तेल और घी का दान
इस दौरान घी या तेल का दान करने से दूसरों के घरों में भी रोशनी होती है, जो आपके जीवन से अंधकार और संकटों को दूर करता है। ऐसे में इस दौरान सरसों के तेल या देसी घी का दान करें। ताकि दूसरे भी अपने घर में दीपक जला सकें।
दीपावली पर दान नहीं करना चाहिए
दीपावली के दिन भूल कर भी इन चीजों का दान न करें, आपके घर से लक्ष्मी हो सकती है वापस
दीपावली के दिन लोग खुशियां एक दूसरे से बांटते हैं। लेकिन माना जाता है कि की दीपावली के दिन किसी को भी इन चीजों का दान या आदान-प्रदान नहीं करना चाहिए। नहीं तो इससे मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं। दिवाली के दिन इन चीजों को दान करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दीपावली के दिन तेल और घी का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन आग को बढ़ावा देने वाली चीजों का लेनदेन करना अशुभ माना गया है। इसके साथ ही किसी को उधार नहीं देना चाहिए। लोहे की चीजें दुर्भाग्य और विपत्ति को आकर्षित करती है। साथ ही लोहे का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए दिवाली के दिन इन चीजों का भी दान नहीं करना चाहिए। दिवाली के दिन काली चीजों का भी दान नहीं करनी चाहिए। नुकीली चीजें नकारात्मकता और दुर्भाग्य को बढ़ावा देती है। टूटी हुई चीजें असफलता और दुर्भाग्य को अट्रैक्ट करती है। ऐसे में दिवाली के दिन टूटी और चटकी हुई चीजों का भी दान न करें।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments