FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी में दीपावली लक्ष्मी पूजा व काली पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

केरेडारी में दीपावली लक्ष्मी पूजा व काली पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न। कंडाबेर लक्ष्मी पूजा में मेला आयोजन में पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र ...

केरेडारी में दीपावली लक्ष्मी पूजा व काली पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न।


कंडाबेर लक्ष्मी पूजा में मेला आयोजन में पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


केरेडारी/हजारीबाग 


केरेडारी:-  केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में दीप उत्सव का त्योहार दीपावली काली पूजा व लक्ष्मी पूजा सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। लोगों ने दीपावली का त्योहार पर जमकर खरीददारी की व मां लक्ष्मी का पूजा भक्ति भाव से किया। साथ हीं अपने अपने घर दुकान प्रतिष्ठान में मिट्टी की दिया व केंडिल के साथ आकर्षक विद्युत साज सज्जा किया व जमकर आतिशबाजी की। आकर्षक साज सज्जा से व दीपों के प्रकाश से क्षेत्र जगमग हो उठा। चहुंओर रौशनी ही रौशनी छाई रही। वहीं क्षेत्र के कंडाबेर पेटो बेंगवरी, और गर्रीकलां में मां लक्ष्मी श्री गणेशा, माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। लक्ष्मी पूजा के अवसर पर सोमवार की रात्री में कंडाबेर व चट्टी पेटो में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। व मंगलवार को दिन में विशाल मेला का आयोजन किया गया। वही दीपावली में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर कंडाबेर बजार टांड़ में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला का आयोजन किया। इस मेला में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव शामिल हुए। और दीप प्रज्वलित एवं फीता काट कर मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान मुखिया सह पूजा समिति के अध्यक्ष दिनेश साव, सचिव प्रोफेसर बद्री नारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष नरेश साव मंच संचालन कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष सुरेश राम, संरक्षक सदस्यों में हरि मंडल, कुलदीप साव, करम साव, मनोज साव व्यास, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। वहीं कराली गांव काली मंदिर में मां काली की पूजा भक्ति भाव से की गई। तथा बारियातु के सतघरवा चौक में बड़े धूमधाम से लक्ष्मी पुजा मनाया गया। पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव ने लोगों को लक्ष्मी पुजा के शुभ कामनाएं दी।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533108

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!