बना आकर्षण की केन्द्र बारियातु देवी मण्डप 21 सौ जला दीपक। केरेडारी हजारीबाग केरेडारी के ग्राम पंचायत बारियातु के देवी मण्डप सह शिव मंदिर पर...
बना आकर्षण की केन्द्र बारियातु देवी मण्डप 21 सौ जला दीपक।
केरेडारी हजारीबाग
केरेडारी के ग्राम पंचायत बारियातु के देवी मण्डप सह शिव मंदिर परिसर में दिन सोमवार की संध्या 07 बजे 2100 सौ दीपक जला कर दीपावली का पर्व मनाया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में असंख्य दीपक जलाए गए, मानो की अपना देवी मण्डप परिसर पूरा अयोध्या नगरी सा हो गया हो। यू दीप प्रज्वलित कार्यक्रम की अगुवाही शिव शक्ति युवा कल्ब के सदस्यों एवं उनके अन्य साथियों ने की, इस कार्यक्रम में गांव के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने दीपों पूजन में भाग लिया। दीपक जलाने से पहले तुलसी माता, देवी माता और शिव स्थान पर दीप प्रज्वलित किया गया। फिर पूरे आंगन में सजी हुई दीपक को जलाया गया। यह कार्यक्रम तीन वर्ष पूर्व से हर साल दीपावली के दिन दीपक जलाया जा रहा है। वहीं गांव के एक दर्जन से अधिक दुकानों में मां लक्ष्मी श्री गणेशा माता सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर पुजा अर्चना की गई। बारियातु के सतघरवा चौक में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से माता लक्ष्मी श्री गणेशा माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। ग्रामीणों ने देवी मण्डप सह शिव मंदिर परिसर में दीपक जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने दीपों पूजन में भाग लिया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि विकास साव, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर साव, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष सह समाजसेवी बालेश्वर साव, वार्ड सदस्य अनिल सिंह, दीपू वर्मा, एवं उनके अन्य सहयोगी साथियों सहित सैकड़ों लोग मौजूद थें।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100



No comments