FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

कंडाबेर गांव में चार दिवसीय माता लक्ष्मी पूजा कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ शुरुआत।

कंडाबेर गांव में चार दिवसीय माता लक्ष्मी पूजा कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ शुरुआत।  301 कलश शोभा यात्रा में कुंवारी कन्याएं एवं महिलाओं ने लिए...


कंडाबेर गांव में चार दिवसीय माता लक्ष्मी पूजा कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ शुरुआत। 


301 कलश शोभा यात्रा में कुंवारी कन्याएं एवं महिलाओं ने लिए भाग



केरेडारी हजारीबाग 


केरेडारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडाबेर के बजार टांड़ स्थित लक्ष्मी मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से लक्ष्मी पुजा का आयोजन किया गया। पूरी तरह से बजार टांड़ सज धज कर तैयार हो गया। और पूरे गांव भगवामय में हो गया।


दिन रविवार को सुबह 9 बजे लक्ष्मी मंदिर परिसर में गांव के भक्तों ने शामिल हो कर कलश शोभा यात्रा निकाली जो गांव भ्रमण करते गुरगुटिया बारियातु होते तीन मुहानी पकरिया तरी नामक नदी में पुरोहित बाबा लोकनाथ पाठक द्वारा विधि विधान से माता गंगा की पूजा अर्चना कर जल अर्पित किया गया। वही प्रोफेसर बद्री नारायण प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी मुख्य पुजारी बने। जिसमें लगभग 301 कुंवारी कन्याएं एवं महिलाओं ने जल भर कर कंडाबेर गांव के देवी मण्डप परिसर परिक्रमा करते मां अष्टभुजी मंदिर कंडाबेर पहुंचे और परिक्रमा कर पुनः लक्ष्मी मंदिर परिसर में कलश को स्थापित किए।


कलश शोभा यात्रा में भाग लिए सभी श्रद्धालुओं को मुखिया संघ अध्यक्ष सह पंचायत मुखिया दिनेश साव द्वारा पीने का शुद्ध जल एवं चना का वितरण किया गया। वही दूसरे ओर जय श्री राम युवा कल्ब के सदस्यों द्वारा सभी श्रद्धालुओं को खीर वितरण किया गया। और रात्रि में स्टेज शो कार्यक्रम आयोजित में मुखिया दिनेश साव एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का गायक कोई और नहीं अपने गांव के सिंगर उभरता हुआ चेहरा कोई और नहीं गांव के बेटा सिंगर राकेश मंडल जो क्षेत्र में काफी चर्चित गायक है। 

इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष सह पंचायत मुखिया दिनेश साव एवं पूजा समिति के सदस्यों ने गायक राकेश मंडल को काफी सराहना की और आगे बढ़े इसकी शुभकामनाएं दी। वही सोमवार को माता लक्ष्मी, श्री गणेशा, और माता सरस्वती की पूजा की जाएगी। तथा मंगलवार को भव्य मेला का आयोजन तथा बुधवार को नम आंखों से मां को अंतिम बिदाई दी जायेगी।


 

 कंडाबेर गांव में कौन और कब से शुरुआत किया गया था माता लक्ष्मी श्री गणेशा और माता सरस्वती की पूजन जानें


कंडाबेर गांव में बालचर संघ के नाम से एक कमिटी बनाया गया था। उसी कमिटी के तहत कुछ लोग दुर्गा पुजा गर्री मेला घूमने गए। और मन में आया कि अपने गांव में भी कोई मेला लगना चाहिए। और बालचर संघ के सदस्यों को मन में घूमने लगा। वही दूसरे दिन सभी सदस्यों ने गांव में जानकारी देने लगें। दीपावली के दिन जो घर में पूजा पाठ करते हैं वही सामूहिक पूजा कर बजार टांड़ में मेला आयोजन किया जाएगा। फिर दोनों सामुदायिक के लोग बैठकर मेला लगाने का निर्णय ले ली। कुछ कटफट हुआ फिर लोगों ने मान गए। तब सन 1985 ई0 में बालचर संघ के सदस्यों द्वारा संचालन कर शुरुआत की गई। जिसमें पूरे गांव के लोग शामिल रहे। और पुजा अर्चना शुरू हो गई।

बालचर संघ के सदस्यों में स्वर्गीय पुजारी स्वर्गीय दशरथ पाठक, स्वर्गीय कैला साव, स्वर्गीय रमाशंकर साव, स्वर्गीय छेदी साव, स्वर्गीय देवकी साव, प्रोफेसर बद्री नारायण प्रसाद, सीताराम साव, परमेश्वर पासवान, हेमलाल साव, बुधन साव, ईश्वर साव, पदुम साव, ननकु साव, हिरा मंडल, लालदेव प्रजापति, लालदेव साव, बनवारी साव इत्यादि का योगदान रहा। जब मंदिर नहीं स्कूल हुआ करता था। उसी छोटे से स्कूल के बरामदे में शुरुआत हुई। और पुजा अर्चना शुरू हो गया। बालचर संघ के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्यों एवं गांव के ग्रामीणों की कड़ी मेहनत से 3 वर्षों बाद वही स्थान पर सन 1990 ईo में लक्ष्मी मंदिर का निर्माण कर पूर्ण किया गया। और पूरे गांव मिल कर हर साल धूम धाम से लक्ष्मी पुजा मनाने लगे। और अब भव्य रूप ले चुका है। बालचर संघ कुछ सदस्य इस दुनियां में नहीं रहे। लेकिन उन सभी का नाम सबके दिल में हमेशा यादों में बसे रहेंगे। और इस नेक कार्य से उनका नाम अमर रह गया। इस मौके पर पुजा समिति के अध्यक्ष सह पंचायत मुखिया दिनेश साव, सचिव प्रोफेसर बद्री नारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष नरेश साव कार्यकारणी सदस्य में सुरेश राम, हरि मंडल, रामचन्द्र साव, चंद्रिका रजक, राजेश साव, चैलेश्वर साव, प्रकाश साव, केदार साव, बिहारी साव, बीरबल कुमार, महेश साव, अशोक बंटी राज, राकेश मंडल, कामेश्वर साव, भोला साव, सुजीत मंडल, भोला राणा, सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close