FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग..News

 *जनपद मैनपुरी बेवर, संवाददाता प्रदीप सैनी   रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा वि...

 *जनपद मैनपुरी बेवर,

संवाददाता प्रदीप सैनी 

 रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग* ने गुरुवार को कस्बा बेवर में छापेमारी की। 


विभागीय टीम की कार्रवाई से मिठान कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
इटावा रोड पर मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई*


आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग* एवं *जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने इटावा रोड स्थित एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार पर शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया।
टीम ने वहां बिक्री के लिए रखे पनीर और घेवर के नमूने संकलित किए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग की टीम के बेवर पहुंचने की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से खिसक गए। इससे कस्बे में दिन भर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विभाग ने बताया कि त्योहारों पर शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि सहायक आयुक्त श्वेता सैनी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर विभाग पूरी तरह से सतर्क है उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के लिए लगातार दुकानोकानिरीक्षण किया जा रहा है और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है उन्होंने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा मानकों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बक्सा नहीं जाएगा

 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं