रांची में मिली मुखिया सपना कुमारी दो दिनों से थीं लापता Bokaro Jharkhand बोकारो : जिला के गोमिया प्रखंड के गुरुडीह पंचायत की सबसे कम उम्र...
रांची में मिली मुखिया सपना कुमारी दो दिनों से थीं लापता
Bokaro Jharkhand
बोकारो : जिला के गोमिया प्रखंड के गुरुडीह पंचायत की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी, जो 02 अक्टूबर से लापता थीं, आखिरकार राँची से बरामद कर ली गई हैं।
जानकारी के अनुसार, बोकारो पुलिस ने राँची पुलिस की सहायता से मुखिया सपना कुमारी को सुरक्षित बरामद किया है। उनकी गुमशुदगी के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही थी।
फिलहाल पुलिस सपना कुमारी से पूछताछ कर रही है ताकि उनके लापता होने की पूरी वजहों का पता लगाया जा सके। मामले की आगे की जांच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments