FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

इंडो–नेपाल यूथ चैम्पियनशिप 2025 में झारखंड के महिला खिलाड़ी ने चैंपियन का जीता खिताबNews

  झारखंड, सरायकेला खरसवां    रिपोर्ट -बानेश्वर महतो इंडो–नेपाल यूथ चैम्पियनशिप 2025 में झारखंड के महिला खिलाड़ी ने चैंपियन का जीता खिताब। सर...

 झारखंड, सरायकेला खरसवां 

 रिपोर्ट -बानेश्वर महतो

इंडो–नेपाल यूथ चैम्पियनशिप 2025 में झारखंड के महिला खिलाड़ी ने चैंपियन का जीता खिताब।

सरायकेला: भारत के पड़ोसी देश नेपाल के पोखरा स्टेडियम में 6 से 10 अक्टूबर तक आयोजित इंडो–नेपाल यूथ चैम्पियनशिप–2025 में भारत की पुरुष और महिला फुटबॉल टीम हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई एवं फिट इंडिया (नीति आयोग, भारत सरकार) से संबद्ध है तथा इसका आयोजन भारतीय युथ एजुकेशन फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में किया गया।इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में झारखंड से कई युवा खिलाड़ी भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित हुए हैं, जो राज्य और देश दोनों के लिए गर्व की बात है।
 *भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने नेपाल में दिखाया जलवा* 
नेपाल के पोखरा स्थित फुटबॉल स्टेडियम में 9 अक्टूबर में भारत एवं नेपाल के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें नेपाल के सशक्त महिला फुटबॉल टीम को भारत की टीम में शामिल झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से शामिल हुए खिलाड़ियों ने 6- 0 गोल से नेपाल को हराकर इंडो नेपाल यूथ चैंपियनशिप का खिताब किया अपने नाम।
 *भारत के महिला फुटबॉल टीम ये रहा शामिल*  
कप्तान संगीता कुमारी,बबिता हेंब्रम, बांसती टुडू, सबिता हेंब्रम,रीतिका किस्कू, सुरजमनी हेंब्रम,आशा मुण्डा, जिया सोरेन,अर्चना राय,मनिशा हांसदा,वर्षा मुर्मु,सीमा हेंब्रम, नामिता मुर्मु और पुष्पा कुमारी भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व किया।टीम की कोच काजल कुमारी , शम्भु सेन एवं प्रबंधक अंजना सिंह के नेतृत्व ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
यह प्रतियोगिता भारत और नेपाल के बीच दोस्ती और युवाओं के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव साझा करने का एक सशक्त मंच बना। 
 *नेपाल से (5-1) गोल से भारत (पुरुष) टीम बने उप विजेता*
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कोच विष्णु उरांव के नेतृत्व में टीम कप्तान उद्देश कुमार सहित
सुदामा हेंब्रम,सूरज लोहरा, अंकित उरांव,रोशन उरांव,राहुल उरांव,कृष्णा उरांव,कृष्णा कुमार मुण्डा, राहुल उरांव,मोफिक अली,निखिल कुमार सिंह और अमर अंसारी रहे ।
इंडो नेपाल यूथ चैंपियनशिप महिला भारतीय टीम के कप्तान और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संगीता कुमारी ने बताया टीम एवं चैंपियनशिप के मैनेजमेंट के काफी सहयोग के बदौलत महिला खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन किया । चैंपियनशिप की खिताब जीत कर टीम में शामिल झारखंड के खिलाड़ी को शुभकामनाएं दिए। उन्होंने कहा झारखंड से आने वाले दिनों में सभी प्रकार के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलो में खिलाड़ी देखने को मिलेगा साथ अपने झारखंड के खिलाड़ियों को राज्य सरकार से सहयोग की अपील किया।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!