झारखंड सरायकेला खरसावां आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा आहूत रेल टेका- डहर छेंका में शामिल हुए हजारों लोग तप्ति धूप में भी रेल पटरी पर अड़े रह...
झारखंड सरायकेला खरसावां
आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा आहूत रेल टेका- डहर छेंका में शामिल हुए हजारों लोग
तप्ति धूप में भी रेल पटरी पर अड़े रहे आंदोलनकारी
आजसू व जेएलकेएम के नेता व कार्यकर्ता भी हुए शामिल
सरायकेला/कुकड़ु:- कुड़मी समाज द्वारा आहूत पूर्व निर्धारित रेल टेका-डहर छेंका आंदोलन को सफल बनाने के लिए सैकड़ों समर्थकों के साथ नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल मुरी रेलखंड पर हेंसालोंग स्टेशन के ओड़ीया फाटक के पास रेल ट्रैक को जाम कर दिया। कुड़मी समाज द्वारा झारखंड मे कुल 40 जगह पर ट्रेन को रोक दिया गया।कुड़मी समाज के आह्वान पर राजनीति और पार्टी से ऊपर उठकर आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो,जेएलकेएम के केन्द्रीय सचिव गोपेश्वर महतो,आदिवासी कुड़मी समाज के जिला मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार महतो, उपाध्यक्ष तरूण महतो,झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो,विस्थापित एकता मंच के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो, समाजसेवी खगेन महतो सहित कई संगठन के कुड़मी नेता रेल ट्रैक पर जमे रहे। बरकाकाना टाटा पैसेंजर को रोक दिया गया। सुबह करीब 7 बजे से रेल ट्रैक को जाम कर दिया। वहीं कुड़मी समाज के आंदोलनकारियों को रेल टेका को वापस लेने के लिए दंडाधिकारी सत्येंद्र
संवाददाता
बानेश्वर महतो
No comments