FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में बैठक हुआ संपन्न।

दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में बैठक हुआ संपन्न। बड़कागांव हजारीबाग  बड़कागांव थाना परिसर में शनिवार को आगामी दुर्गा पूजा...

दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में बैठक हुआ संपन्न।


बड़कागांव हजारीबाग 


बड़कागांव थाना परिसर में शनिवार को आगामी दुर्गा पूजा पर्व 2025 की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार मंडल एवं संचालन पंचायत समिति सदस्य रितेश कुमार ठाकुर ने की, बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। जिसमें बारी बारी से पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष से दुर्गा पूजा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी ली गई वहीं विसर्जन जुलूस का समय और मार्ग की विस्तृत जानकारी पुजा समिति के पदाधिकारियों से ली गई।

वही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा तक नो इंट्री का सख्ती से पालन किया जाएगा रावण दहन में पटाखे का ध्यान रखे और रावण दहन स्थल में बैरेकेटिंग करें डीजे के साउंड पर नियंत्रण हो यहां के लोग शांतिप्रिय है और शांतिपूर्वक तौर से मनाए। और सभी से शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। और अफवाहों से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सभी पूजा पंडालों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सभी मेला स्थलो पर सीसीटीवी कैमरा लगाए नहीं तो वीडियो ग्राफी करे ताकि कोई शरारती कर ना सकें, और शराबियों पर विशेष निगरानी रखी जाय। साथ ही मेडिकल टीम व बिजली विभाग की टीम पुजा समिति के सहयोग में तत्पर रहेंगे पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे, जिला प्रशासन का गाइडलाइन है जूलूस पुर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाए प्रखंड, प्रशासन दुर्गा पूजा मनाने में अपलोग के सहयोग रहेगा।
बीडीओ जितेन्द्र कुमार मंडल ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी प्रेम और सद्भाव का पर्व है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक  लोकनाथ महतो ने कहा कि प्रशासन अपना काम करें पुजा समिति के लोग व प्रबुद्ध लोग अपना काम करें, मां का पुजा है कुछ ऐसा सांस्कृतिक कार्यक्रम करें जिससे समाज को कुछ अच्छी शिक्षा मिल सकें, डीजे सांउड कम आवाज में बजाए। दुर्गा पुजा समिति द्वारा पंडाल में महिला पुरुष भोलियंटर भी रखें।
इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनात्मक बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ मनोज कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, प्रमुख बचन देव कुमार, मुखिया तकरीमुउल्लाह खान, जिप प्रतिनिधि इब्राहिम कांग्रेस प्र-खंड अध्यक्ष सुरेश महतो, पंसस रितेश ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव, पंसस उपेंद्र कुमार समाजसेवी दामोदर प्रसाद मेहता, मिथलेश कुमार दांगी, राजू कुमार राणा, डुभन साव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं