FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी उत्तम यादव

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी उत्तम यादव बीते माह हजारीबाग में एक ज्वेलरी दुकान पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। Chatra/Ha...

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी उत्तम यादव


बीते माह हजारीबाग में एक ज्वेलरी दुकान पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था।


Chatra/Hazaribagh 

 Jharkhand 


चतरा/हजारीबाग :- पिछले कुछ माह से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देकर सुर्खियां बटोरने वाला कुख्यात अपराधी उत्तम यादव मारा गया। उत्तम यादव शहर के सुरही मोहल्ला का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मार्ग पर हजारीबाग पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने उत्तम यादव को ढे़र कर दिया। यहां बताते चलें कि लगभग दो माह पूर्व उत्तम यादव ने हाथ में एके- 47 लेकर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उत्तम यादव ने चतरा व हजारीबाग जिले के व्यवसाईयों को रंगदारी व लेवी देने की धमकी दिया था।

उत्तम यादव ने उससे संपर्क कर ही व्यवसाय करने की धमकी दिया था। इसके अलावा गत माह उत्तम यादव के गुर्गो ने हजारीबाग शहर में एक स्वर्ण व्यवसायी के दुकान पर गोलीबारी कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस घटना के बाद से उत्तम यादव चतरा व हजारीबाग पुलिस के रडार पर था। हजारीबाग और चतरा पुलिस ने उत्तम यादव के मारे जाने की पुष्टि की है। घटनास्थल पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है और जांघ जारी है। मौके से एक अपाची बाइक भी बरामद हुई है, जो अपराधी की बताई जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से आपराधिक गिरोहों को एक कड़ा संदेश गया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


इसके ऊपर बिहार सरकार द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा इलाके में हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उत्तम यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। हालांकि, चतरा पुलिस के अधिकारी फिलहाल इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि करने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है और जल्द ही इस मामले में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं