चौपारण पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध चलाया छापामारी अभियान। चौपारण झारखंड हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भगहर ...
चौपारण पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध चलाया छापामारी अभियान।
चौपारण झारखंड
हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भगहर भण्डार में अवैध महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें पु०नि० बरही थाना प्रभारी सरोज सिंह चौपारण एवं अन्य कर्मी तथा वन पदाधिकारी कर्मी के साथ संयुक्त छापामारी करने हेतु 02 JCB मशीन के साथ ग्राम भगहर भंडार के जंगली क्षेत्रों में विभिन्न स्थानो में बने अवैध शराब के भष्ठियों के विनष्टीकरण हेतु प्रस्थान किये। इस छापामारी अभियान में भगहर भण्डार एवं परसातरी के जंगली क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर बने करीब 12 शराब भट्टी 60000 किग्रा0 जावा महुआ तथा 5000 लीटर महुआ शराब 500 ड्राम 50 एल्युमिनियम का डेगचा, शराब बनाने का उपकरण जब्त किया गया। और महुआ शराब को विनष्ट किया गया। इस संबंध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कांड अंकित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी-
1. पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर कुमार बरही अंचल ।
2. पु0अ0नि0 सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपारण।
3. पु०अ०नि० दिव्य प्रकाश चौपारण थाना ।
4. पु०अ०नि० सुनिल कुमार सिंह चौपारण थाना।
5. स०अ०नि० बादल कुमार महतो चौपारण थाना।
6. स०अ०नि० कैलाश चन्द्र महतो चौपारण थाना ।
7. सशस्त्र बल चौपारण थाना।
8. वन विभाग के कर्मी।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments