झारखंड, सरायकेला खरसवां रिपोर्ट*बानेश्वर महतो*, चांडिल:19 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट न...
झारखंड, सरायकेला खरसवां
रिपोर्ट*बानेश्वर महतो*,
चांडिल:19 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ने किया प्रचार
सरायकेला:आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट सरायकेला खरसावां जिला की ओर से पितकी रेलवे फाटक में आगामी 19 सितंबर को प्रदेश में शिक्षा की बदहाल स्थिति को सुधार की मांग को लेकर छात्रों का 1 लाख हस्ताक्षर के साथ मुख्य मंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। जिसको लेकर पितकी रेलवे फाटक में प्रचार प्रसार किया गया।
डी एस ओ छात्र संग ने अपने आवेदन में निम्न आठ सूत्री मांगो को रखा है
1.झारखंड में बंद किए गए सभी सरकारी स्कूलों को पुनः प्रारंभ किया जाए।
2. सभी स्तरों पर विद्यालयों और महाविद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।
3. पूर्व की भांति महाविद्यालयों में इंटर स्तर की पढ़ाई जारी रखी जाए।
4. सभी विश्वविद्यालयों में सत्र अनियमितता की समस्या का समाधान किया जाए।
5. झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) तथा झारखंड शिक्षण पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन शीघ्र किया जाए।
6. छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की जाए।
7. राज्य बजट का 30% शिक्षा पर खर्च किया जाए तथा शिक्षा को संकुचित करने वाली नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द किया जाए।
8. सभी स्तर पर नियमित एवं समय पर छात्रवृत्ति का भुगतान की जाए।
प्रचार अभियान में डीएसओ जिला अध्यक्ष विशेश्वर महतो सचिव प्रभात कुमार महतो कार्यालय सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक, लख्खी कांत पातर, राजा प्रमाणिक, प्रकाश, फागुन उपस्थित थे।
No comments