TSPC नक्सली संगठन हथियार के साथ गिरफ्तार, Chatra Jharkhand Bureau Report चतरा : जिले में पुनः बढ़ती नक्सलियों पर लगाम लगाते हुए एसपी सम...
TSPC नक्सली संगठन हथियार के साथ गिरफ्तार,
Chatra Jharkhand
Bureau Report
चतरा : जिले में पुनः बढ़ती नक्सलियों पर लगाम लगाते हुए एसपी समित कुमार ने TSPC नक्सली संगठन के जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी को लेकर एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 8 अगस्त को लावालौंग थाना क्षेत्र के जंगल से जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू को तीन देसी राइफल, एक देसी कट्टा, 92 राउंड जिंदा कारतूस, टीएसपी नक्सली संगठन के पोस्टर, मोबाइल, वर्दी और बैग के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी श्री अग्रवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू खामडीह गांव के पास जंगल में अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। टीएसपीसी संगठन के नाम पर लेवी वसूली का काम कर रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीपीओ सिमरिया के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने खामडीह गाँव के जंगल के पास से हीं छापेमारी अभियान शुरू कर दिया। छापेमारी के दौरान जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू, पिता- स्वर्गीय कमलदेव गंझू, ग्राम-कनवातारी, सिलदाग, थाना लावालौंग, जिला चतरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार, गोलियां और अन्य सामान बरामद किया गया। नक्सली जमादार गंझू के खिलाफ चतरा सदर थाना कांड संख्या 0-311/24, धारा-306(2)/352/3(5) बीएनएससी एवं
25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट, सिमरिया थाना कांड संख्या 08/23धारा-385/387/120(वी0) आईपीसी एवं 17(1)(1) सीएलए एक्ट, टंडवा थाना कांड संख्या 121/25, धारा-127(2)/115(2)/303(2)/352/351(2)/3(5)
BNSC एवं 17(i)(ii) सीएलए एक्ट ,टंडवा थाना कांड संख्या-152/25, धारा-308(3)/308(4) वीएनएससी एवं 17(i)(ii) सीएलए एक्ट, तथा लावालौंग थाना कांड संख्या-49/25, धारा-308(3)/308(4)/308(5)/61(2)/3(5) 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17(i)(ii) सीएन090 दर्ज है। वहीं एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में गिरफ्तार जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू के विरुद्ध लावालौंग थाना कांड संख्या-57/25, धारा-17(i)(ii) सीएल090 एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी टिम में शामिल एसडीपीओ सिमरिया शुभम खंडेलवाल, पुलिस अवर निरीक्षक रूपेश कुमार, थाना प्रभारी लावालौंग , पुलिस अवर निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, लावालौंग थाना, पुलिस अवर निरीक्षक वाजिद अली, लावालौंग थाना और लावालौंग थाना सशस्त्र बल शामिल थे।


No comments