पचड़ा एवं सिझुवा के शिव मंदिर में 24 घंटा की अखंड हरि कीर्तन सम्पन्न। केरेडारी केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पंचायत पचड़ा में 8 अगस्त दिन शुक्रव...
पचड़ा एवं सिझुवा के शिव मंदिर में 24 घंटा की अखंड हरि कीर्तन सम्पन्न।
केरेडारी
केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पंचायत पचड़ा में 8 अगस्त दिन शुक्रवार समय 8:00 बजे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पचड़ा एवं सिझुवा के ग्रामीणों एवं शिव भक्तों ने 24 घंटा अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। वही दुसरे दिन सावन पूर्णिमा दिन शनिवार के सुबह कार्यक्रम को समापन किया गया। जिसमें हरे राम-हरे कृष्णा भजन के साथ जयकारा से पूरे क्षेत्र में आवाज गुंज उठा एवं पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया। चट्टी बरियातू कोल परियोजना के आर्थिक सहयोग से भंडारा का आयोजन किया गया। इस कीर्तन मंडली सदस्यों को सैंकड़ों की संख्या में भोजन का भी आनन्द उठाया । भोजन 10 बजे दिन से लगातार 01 बजे रात्री तक चला । इसका नेतृत्व जन कल्यारूरल डेवलपमेंट सोसायटी के पदाधिकारीगण में अध्यक्ष महेश प्रसाद साव,सचिव कृष्ण यादव,कोषाध्यक्ष संतोष कुमार साहु ने किया।
इस कीर्तन मंडली में मुख्य रूप से उपस्थित पचड़ा पंचायत के माननीय मुखिया महेश प्रसाद साव,महिला वर्षा कुमारी,सावित्री देवी, रेणु देवी, रीना देवी देवनारायण राणा,विश्वनाथ साव,समाजसेवी- रंजीत कुमार रजक,अजय साव,देवनारायण कुमार,लाल बहादुर साव,पूर्व वार्ड सदस्य पति फुनेश्वर रजक, वार्ड सदस्य- सुरेश कुमार साव,प्रदीप साव,ललन पासवान,छोटेलाल कुमार,गोवर्धन साव,जुगेश्वर कुमार,दामोदर कुमार,संतोष कुमार,पप्पू प्रजापति,कृष्णकांत कुमार,संतोष कुमार साहू,अशोक साव,अजय कुमार,सूरज कुमार,आदित्य साव,अमृत साव,बसंत कुमार,धनपति साव,मुकेश कुमार ठाकुर,जागेश्वर साव,रतन साव,दशरथ कुमार,बैजनाथ राणा एवं सैकड़ो अन्य लोग इस कीर्तन मंडली में भाग लिए।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100




No comments