झारखंड सरायकेला खरसवां संवाददाता- बानेश्वर महतो झारखंड:शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति चांडिल की ओर से चांडिल गोलचक्कर में मनाया गया खुदीराम...
झारखंड सरायकेला खरसवां
संवाददाता- बानेश्वर महतो
झारखंड:शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति चांडिल की ओर से चांडिल गोलचक्कर में मनाया गया खुदीराम बोस का शहादत दिवस
सरायकेला : सरायकेला खरसवां जिल के चांडिल गोलचक्कर में शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति कि ओर से शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मनाया गया। शहीद खुदीराम बोस के फोटो पर माल्यार्पण करने के पश्चात मौके पर उपस्थित स्मारक समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति हर साल शहादत दिवस तथा जन्म दिवस चांडिल गोलचक्कर में मनाते आया हैं। इस साल भी पूरे मर्यादा के साथ शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मनायी गयी। शहीद खुदीराम बोस जिस उद्देश्य से अपना बलिदान दिया, उसके बाद से नौजवान जीवन बलिदान करने के लिए कतारो में खड़े हो गए। फिर अंग्रेजो का राज को ही खत्म कर दिए। शहीद खुदीराम बोस का जो सपना था, आज भी अधुरा है ।इस संघर्ष को पुरा करना ही शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति लक्ष्य हैं। साथ ही मनोज वर्मा ने प्रशासन से अपील किया की गोल चक्कर में निर्माण अधीन रोड पूरा होने के बाद वापस शहीद खुदीराम बोस की मूर्ति को स सम्मान पूर्वक स्थापित करें।
कार्यक्रम का संचालन शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति के सचिव आसुदेव महतो ने किया।
मौके पर स्मारक समिति के सदस्य धीरेंद्र नाथ गौड़, भुजंग मछुआ, उदय तंतुबाई, हराधन महतो,विशेश्वर महतो, दोलगोविंद लायक, पूर्ण लायक आदि उपस्थित थे।
No comments