गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्य के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग नेमरा गांव में हुए एकत्रित। स्मृति - शेष पूर्व CM एवं रा...
गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्य के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग नेमरा गांव में हुए एकत्रित।
स्मृति - शेष पूर्व CM एवं राज्यसभा सांसद दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी को राज्य के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर इस दु:ख की घड़ी में उन्हें अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
Ramgarh/Jharkhand
स्मृति - शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग नेमरा गांव में एकत्रित हुए। दूर-दराज से आए सभी लोगों ने गुरूजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
गुरुजी के संघर्ष, त्याग और जनसेवा के अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा
मौके पर उपस्थित लोगों ने स्मृति -शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के योगदान, उनके जीवन मूल्यों और उनके जनसेवा के कार्यों को याद किया। लोगों ने गुरूजी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा का अनमोल मिसाल रहा है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी वे अडिग रहे और कभी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। जनसेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण, संघर्ष और त्याग आने वाली पीढ़ियों के द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले लोगों में माननीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री/विधायक, गणमान्य व्यक्ति सहित बड़ी संख्या में आम लोग शामिल रहे।
झारखंड ब्यूरो रिपोर्ट
Ashok Banty Raj - 9835533100







No comments