प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजन में पंचायती राज विभाग के तहत प्रशस्ति-पत्र वितरण Keredari Hazaribagh केरेडारी प्रखंड सभागार में पंचायती राज ...
प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजन में पंचायती राज विभाग के तहत प्रशस्ति-पत्र वितरण
Keredari Hazaribagh
केरेडारी प्रखंड सभागार में पंचायती राज विभाग के तहत पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के (PAI 1.0) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थानीय स्वशासन के सशक्तिकरण एवं सतत विकास के लिए सराहनीय कार्य हेतु मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष सह गार्रीकलां पंचायत मुखिया हितनारायण साव ग्राम पंचायत गार्रीकलां प्रखण्ड केरेडारी को दिनांक 13 अगस्त 2025 को शुभेच्छा सहित केरेडारी प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार एवं अंचल अधिकारी राम रतन वर्णवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान दिया गया।
इस दौरान प्रखंड प्रमुख सुनिता देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष सह कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव मुखिया संघ जिला महासचिव सह पचड़ा पंचायत मुखिया महेश साव बेलतु मुखिया जितनी देवी सहित प्रखंड क्षेत्र के कई लोग मौजूद थें।
Ashok Banty Raj -
No comments