FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

हरे रामा, हरे कृष्णा के साथ देवी मंडप बारियातु में 24 घंटा की अखंड हरि कीर्तन सम्पन्न

हरे रामा, हरे कृष्णा के साथ देवी मंडप बारियातु में 24 घंटा की अखंड हरि कीर्तन सम्पन्न केरेडारी/हजारीबाग   केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम प...

हरे रामा, हरे कृष्णा के साथ देवी मंडप बारियातु में 24 घंटा की अखंड हरि कीर्तन सम्पन्न


केरेडारी/हजारीबाग 


केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारियातु के शिव मंदिर एवं देवी मंडप प्रांगण में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। यह अखंड हरि कीर्तन ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और एक जुटता के प्रतीक मानकर शुक्रवार शाम 2:45 बजे मंदिर के पुजारी आचार्य अशोक पंडित जी द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा अर्चना के साथ हरे रामा, हरे कृष्णा करते हुए सामूहिक अखंड हरि कीर्तन 24 घंटा के लिए शुरुआत किया गया।


गांव के गुरगुटिया, सतघरवा हेठ टोला ऊपर टोला, राम नगर के ग्रामीण महिला पुरुष कीर्तन मंडली में भाग लिए। इस दौरान लगातार हरे रामा, हरे कृष्णा की ध्वनि नई नई राग में कई सुरों में कीर्तन करते रहे। वही 24 घंटा बाद दुसरे दिन शनिवार 2:45 बजे अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति की गई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी अशोक पंडित जी ने मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक हवन कुंडली में हवन का कार्यक्रम शुरू की और देर शाम तक हवन किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सपरिवार सामुहिक हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद आरती करके 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का समापन किया गया। वही उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच एवं पूरे गांव ग्राम में महाप्रसाद का वितरण किया गया। 


मुख्य पुजारी  नारायण साव धर्म पत्नी लखिया देवी के अलावे पूजा समिति के सदस्य गन्दोरी साव बालेश्वर साव, जागेश्वर साव, विकाश साव, अशोक बंटी राज, अशोक राणा हरदयाल साव, शंकर साव, दुकन साव, दुःखु साव, रामा साव, मंगल साव, कजरू साव, संतोष कुमार, शंकर राणा, बंगाली साव, लखन सिंह, रामेश्वर साव, कैलाश साव, गौतम साव चिंतामणि भुईयां रामा भुईयां, सहित सैकड़ों की संख्या ने श्रद्धालु भाग लिए। आपको बता दे कि हरि कीर्तन होने से गांव में शांति प्रदान होती है, अच्छे वर्षा की कामना पूर्ति होती है। पूर्वजों से अखंड हरि कीर्तन करने की परम्परा है। इससे सुख शांति समृद्धि ग्रामवासियों को प्राप्त होती है।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं