24 घंटा से चल रहे ग्राम विकास समिति कुम्हारा बेंगवरी के द्वारा अखंड हरि कीर्तन सम्पन्न हुआ। केरेडारी केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम विक...
24 घंटा से चल रहे ग्राम विकास समिति कुम्हारा बेंगवरी के द्वारा अखंड हरि कीर्तन सम्पन्न हुआ।
केरेडारी
केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम विकास समिति कुम्हारा बेंगवरी के द्वारा अखंड हरि कीर्तन शुक्रवार को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा अर्चना के साथ हरे रामा, हरे कृष्णा करते हुए 24 घंटा के लिए अखंड हरि कीर्तन का आयोजित किया गया। इस आयोजन में पुजारी द्वारा पूजन के बाद सामूहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने सपरिवार सामुहिक हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद आरती पूजन के बाद 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का समापन करते हुए शनिवार देर शाम में अखंड हरि कीर्तन पूर्णाहुति किया गया। फिर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। बता दे कि हरि कीर्तन होने से गांव में शांति प्रदान होती है, अच्छे वर्षा की कामना पूर्ति होती है। पूर्वजों से अखंड हरि कीर्तन करने की परम्परा है। इससे सुख शांति समृद्धि ग्रामवासियों को प्राप्त होती है। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों में अध्यक्ष बासुदेव प्रजापति सचिव राजेंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष बासुदेव प्रजापति, सक्रीय सदस्य में सुखदेव प्रजापति, नागेश्वर महतो महादेव महतो, भुनेश्वर प्रजापति उमेश कुमार, युगल कुमार, केवल प्रजापति, दीपक कुमार, तापेश्वर प्रजापति, लक्ष्मण कुमार, बिजल कुमार, कैलाश प्रजापति, बिराज प्रजापति, शिवलाल प्रजापति, चरण कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालुयों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100



No comments