FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

रामपुर की विकास परियोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी हुई चर्चाNews

 * प्रदेश के समावेशी विकास में रामपुर का अहम योगदान, सरकार देगी सौगात: हरीश * * मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंग...


 *प्रदेश के समावेशी विकास में रामपुर का अहम योगदान, सरकार देगी सौगात: हरीश*

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार*

*रामपुर की विकास परियोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी हुई चर्चा*

रामपुर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के समावेशी विकास में रामपुर के अहम योगदान के बारे में बताया। साथ ही सरकार से रामपुर के लिए नई सौगातें देने के लिए भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही भरोसा दिलाया कि रामपुर के विकास के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार सोमवार को लखनऊ पहुंच गए। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रामपुर जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा कुछ योजनाओं के तेज क्रियान्वयन के समर्थन का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में संगठन की मजबूती और जनता के हित में चल रही योजनाओं को पूरी गंभीरता से लागू करने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री की नजर में रामपुर का विशेष स्थान है। कहा कि रामपुर काम और कारोबार की दिशा में तो तरक्की कर ही रहा है, सांस्कृतिक विरासत को संवारने में भी रामपुर का महत्वपूर्ण योगदान है। बताया कि आगामी कुछ समय में रामपुर को कुछ नई परियोजनाएं मिल सकती हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने कुछ सुझाव दिए। मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि पंचायत चुनाव में रामपुर में पहली बार भाजपा ऐतिहासिक प्रदर्शन करने जा रही है। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर संगठन स्तर तक सभी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।

 संवाददाता 

             शंकर सिंह 




No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!