FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

अवैध अफीम की खेती पर अब सीधी संपत्ति जब्ती और जेल की सजा।

अवैध अफीम की खेती पर अब सीधी संपत्ति जब्ती और जेल की सजा। चतरा झारखंड  ब्यूरो रिपोर्ट  चतरा में नशे और अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अब युद्धस्...

अवैध अफीम की खेती पर अब सीधी संपत्ति जब्ती और जेल की सजा।


चतरा झारखंड 

ब्यूरो रिपोर्ट 


चतरा में नशे और अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अब युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में उपायुक्त कीर्तिश्री और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी "अब केवल चेतावनी नहीं, सीधी कार्रवाई होगी... अफीम की खेती की, तो संपत्ति जप्त की जाएगी और जेल भी जाएंगे। कार्यशाला में जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। NDPS एक्ट, मादक पदार्थों की पहचान, नशे के सामाजिक प्रभाव और पुनर्वास को लेकर विशेषज्ञों ने अहम जानकारियाँ दीं।



इस मौके पर सभी प्रतिनिधियों और अधिकारियों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि अवैध अफीम की खेती समाज और कानून दोनों के लिए गंभीर अपराध है। अब बर्दाश्त की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाए। वही एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और लगातार नशे के कारोबारियों के विरुद्ध सख्त करवाई किया जा रहा है तथा गुप्त निगरानी और सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया है। जो भी अफीम की खेती या मादक कारोबार में लिप्त पाया जाएगा, उस पर FIR दर्ज कर उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय मुखिया, वार्ड सदस्य और आम नागरिक नशे के खिलाफ 'सैनिक' बनें और प्रशासन को संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना दें। उल्लेखनीय है कि चतरा जिले के गिद्धौर, पत्थलगड्डा, सिमरिया और टंडवा इलाके में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध सर्वाधिक कार्रवाई की गई है । चतरा का युवा पीढ़ी ने यदि इस संदेश को जीवन में नहीं उतारा, तो नशा अपनाने वाला हर व्यक्ति जीवन भर पछताएगा । 

"नशे को जो अपनाएगा , जीवन भर पछताएगा"

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close