FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

फंदे से लटका मिला नव विवाहिता शव, पति व ससुर गिरफ्तार

फंदे से लटका मिला नव विवाहिता शव, पति व ससुर गिरफ्तार Tandwa/Chatra  ब्यूरो रिपोर्ट  टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के कोयद पंचायत अंतर्ग...


फंदे से लटका मिला नव विवाहिता शव, पति व ससुर गिरफ्तार



Tandwa/Chatra 

ब्यूरो रिपोर्ट 


टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के कोयद पंचायत अंतर्गत सोपारम के बालाबारी टोला निवासी सचिन कुमार की नव विवाहिता पत्नी सुनीता देवी शव फंदे से झूलता मिला। मृतका सुनीता देवी का मायके ग्राम बेचो, मुफस्सिल थाना हजारीबाग की है। इनकी शादी 29 अप्रैल 2025 को हुआ था। इस घटना को लेकर महिला की माता मसोमत सुमित्रा देवी ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न को लेकर हत्या करने का मामला टंडवा थाना में दर्ज कराया है। आवेदन में मृतका की मां ने कहा है कि ससुराल वालों को शादी के समय छह लाख रुपए नगद एवं दो लाख रुपए का जेवर अपनी हैसियत के अनुसार दहेज के रूप में दे कर बेटी का विवाह किया था। शादी के एक माह तक बेटी ससुराल में ठीक रही थी, उसके बाद से ससुराल वाले दहेज के रूप में चार पहिया वाहन मांगा करने लगे थे। उस बात लेकर आपस में खींचातानी होते रहता था। परंतु शुक्रवार शाम दामाद के द्वारा अचानक फोन से सूचना दिया गया कि आपकी बेटी ने फांसी लगा लिया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उमेश राम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। साथ ही मृतका के पति सचिन कुमार एवं ससुर संतोष कुमार को गिरफ्तार कर कांड संख्या 128/25 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि यह हत्या है या आत्महत्या, इन दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close