FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

TSPC उग्रवादी संगठन के एक सदस्य को बड़कागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।

TSPC उग्रवादी संगठन के एक सदस्य को बड़कागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार। बड़कागांव/हजारीबाग हजारीबाग जिला के बड़कागांव पुलिस को 19 जुन दिन बुधवा...

TSPC उग्रवादी संगठन के एक सदस्य को बड़कागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।


बड़कागांव/हजारीबाग



हजारीबाग जिला के बड़कागांव पुलिस को 19 जुन दिन बुधवार को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि  TSPC उग्रवादी संगठन के दिवाकर गंझू दस्ता के सदस्य प्रेम गंझू हथियार लेकर बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बा टोला बाजार के आस पास के क्षेत्र में भ्रमणशील है।थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार एक छापामारी दल का गठन कर अम्बा टोला क्षेत्र में छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पाया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से उनके एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा गोली बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब की सूची बनाकर जप्त किया गया है। पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि TSPC के हार्डकोर नक्सली दिवाकर गंझू के टीम के दस्ता सदस्य के रूप में सक्रिय सदस्य हैं। तत्पश्चात अभियुक्त प्रेम गंजू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा आगे भी छान बिन जारी हैं। 


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close