FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर कुल 3,36,500/- रुपये के 266 चालान किये गयेNews

सड़क सुरक्षा अभियान” के तहत सदर कोतवाली क्षेत्र में नुक्कड, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर टैक्सी, टैम्पो, ई-रिक्शा चालकों व आमजन को यातायात न...


सड़क सुरक्षा अभियान” के तहत सदर कोतवाली क्षेत्र में नुक्कड, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर टैक्सी, टैम्पो, ई-रिक्शा चालकों व आमजन को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर कुल 3,36,500/- रुपये के 266 चालान किये गये


हाथरस अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि के रूप में राष्ट्रीय क्षति को रोकने के लिए जन सामान्य में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिनांक 17 जून से 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। 20 जून को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक यातायात सुभाष यादव द्वारा “सड़क सुरक्षा अभियान” के तहत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पी0एम0 श्री केद्रीय विघालय पर नुक्कड सभा/जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

 कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिसकर्मी, टैक्सी/टैम्पो/ई-रिक्शा चालक एवं आने-जाने वाले आमजन मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा उपस्थित समस्त चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । इस दौरान प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि आये दिन सड़क हादसे होते हैं जिसमें लोगों की जान चली जाती है इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है । वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, वाहन की क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें । दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे व जनपद मे हो रही दुर्घटनाओं की दर (संख्या) ओर उनका प्रभाव कम हो तथा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पैम्फलेट्स वितरित किये गये जिस पर विस्तार से सभी यातायात नियमों का उल्लेख है तथा सभी से इस सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग करने की अपील की गयी । 
 *बॉक्स*
 
 *महत्वपूर्ण यातायात नियम :-*
▶️ *सिग्नल का पालन:* ट्रैफिक सिग्नल (लाल, पीला, हरा) का पालन करना आवश्यक है। लाल सिग्नल पर रुकें, पीले पर सतर्क हो जाएं और हरे पर आगे बढ़ें।
▶️ *स्पीड लिमिट:* सड़क पर निर्धारित गति सीमा (Speed Limit) का पालन करें। यह सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर उन जगहों पर जहां लोग ज्यादा होते हैं या दुर्घटनाओं का खतरा होता है।
▶️ *सुरक्षा बेल्ट का प्रयोग:* कार में हमेशा सीट बेल्ट पहनें। यह दुर्घटना के दौरान चोटों से बचने के लिए महत्वपूर्ण है।
▶️ *हेलमेट का प्रयोग:* मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है, यह सिर की चोटों से बचाता है।
▶️ *राइट ऑफ़ वे:* हमेशा यह ध्यान रखें कि यदि आप किसी चौराहे पर हैं, तो कौन-कौन सी दिशा से वाहन आ रहा है और किसे पहले गुजरने का हक है। इससे टकराव और दुर्घटनाएं कम होती हैं।
▶️ *पैदल यात्रियों को रास्ता देना:* यदि पैदल यात्री सड़कों पर हैं, तो उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए, विशेष रूप से ज़ेबरा क्रॉसिंग पर।
▶️ *यू-टर्न और पार्किंग:* बिना संकेत के यू-टर्न लेना या गलत स्थान पर गाड़ी पार्क करना दुर्घटनाओं को जन्म दे सकता है। सही जगह पर ही गाड़ी पार्क करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
▶️ *हॉर्न का इस्तेमाल:* हॉर्न का प्रयोग सिर्फ तब करें जब जरूरी हो। अनावश्यक रूप से हॉर्न बजाने से ट्रैफिक में खलबली मच सकती है और दूसरे ड्राइवरों को परेशानी हो सकती है।
▶️ *फोन का उपयोग:* गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, क्योंकि यह ध्यान भंग करता है और दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।
▶️ *नशे में गाड़ी न चलाना:* शराब या ड्रग्स का सेवन करके गाड़ी चलाना न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि यह जीवन के लिए भी खतरनाक है।
▶️ *सीट पर सवारियों का सही तरीके से बैठना:* कार के अंदर सभी सवारियों को सीट बेल्ट पहनने के लिए प्रेरित करें और सुनिश्चित करें कि सभी सवारी उचित तरीके से बैठें। वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें ।
इन नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है, जिससे सड़क पर हम और हमारे साथ अन्य लोग सुरक्षित रहें।

 संवाददाता 

         विकास चौहान

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!