FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारणNews

  हाथरस    संवाददाता विकास चौहान सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्र...



 हाथरस 

 संवाददाता विकास चौहान

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के दिए निर्देश 

हाथरस सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील सासनी में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए।


सासनी तहसील सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई कर निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्होने समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन किया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों को लंबित न रखा जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। 


शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतो के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन के उपरांत शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो अधिकारी/कर्मचारी फील्ड में कार्यरत हैं वह ग्रीष्म ऋतु में बढते हुए तापमान के दृष्टिगत अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने एवं आम जनमानस को लू से बचाव हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जरूरतमंद और पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं। हर जरूरतमंद और पीड़ित की समस्या का समाधान समयबद्व एवं शिकायत का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचाार प्रसार करने के निर्देश दिए। जिससे कि छूटे/पात्र व्यक्तियों को संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी हो सके और योजनाओ ंका लाभ ले सकें।  
 सासनी समाधान दिवस में 42 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा हाथरस तहसील में कुल 52 शिकायतों में 04 शिकायत, सादाबाद तहसील में कुल 44 शिकायतों में से 02 तथा सि0राऊ तहसील में कुल 30 शिकायतों में से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र/जरूरतमंद व्यक्तियों को त्वरित रूप से दिये जाने हेतु तहसील दिवस के मौके तहसील परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!