FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

पकरी बरवाडीह खदान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस।

पकरी बरवाडीह खदान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस। देश की प्रगति में श्रमिकों के विशेष योगदान की हुई सराहना । Barkagaon/Hazaribagh हर...

पकरी बरवाडीह खदान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस।


देश की प्रगति में श्रमिकों के विशेष योगदान की हुई सराहना ।


Barkagaon/Hazaribagh


हर साल 01 मई को इंटरनेशनल लेबर डे यानी अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। आज के दिन को दुनिया भर के श्रमिकों और मजदूरों के सम्मान के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए हजारीबाग के पकरी बरवाडीह खनन परियोजना में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस मौके पर NTPC और TSMPL  के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। कर्मियों को संबोधित करने के लिए एनटीपीसी की तरफ से खदान प्रबंधक के.सरदेसाई और DGM सेफ्टी धीरेंद्र सोनाग्रा मौजूद रहे।

 के.सरदेसाई ने खदान में कार्यरत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल मजदूर दिवस पर हम देश की प्रगति में मजदूरों के योगदान को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में हमें सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना है। इस मौके पर श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना,उनके योगदान को सम्मान देना और उन्हें बेहतर कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने पर जोड़ दिया गया। कार्यावधि और न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने संगहि सुरक्षित वातावरण में काम करने के लिए प्रेरित किया गया।

NTPC के DGM सेफ्टी धीरेंद्र सोनाग्रा ने कहा कि कोयला देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन हमें खनन का काम सुरक्षा को ध्यान में रखकर करना चाहिए क्योंकि आप और हम हैं तभी कोयला है। उन्होने कहा कि आप हैं तो उत्पादन है, उत्पादन है तो हम हैं और हम हैं तो देश है। उन्होंने सभी कर्मियों को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।


TSMPL की तरफ से मैनेजर एचआर/आईआर संतोष कुमार और  मैनेजर एचआर/ आईआर रितेश कुमार सिंह,मुकेश कुमार और अमित कुमार सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रमिक मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100

 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close