FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी के मां अष्टमभुजी परिसर में परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया।

केरेडारी के मां अष्टमभुजी परिसर में परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। जय परशुराम, जय चाणक्य, अक्षय तृतीय के दिन सरकारी छुट्टी घोषित करे सरकार :- ...

केरेडारी के मां अष्टमभुजी परिसर में परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया।


जय परशुराम, जय चाणक्य, अक्षय तृतीय के दिन सरकारी छुट्टी घोषित करे सरकार :- महेश पाठक।


केरेडारी


हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी प्रखण्ड के माँ अष्टभुजी मंदिर प्रांगण में धूम धाम से परशुराम जन्मोत्स मनाया गया। सर्व प्रथम वैदिक मंत्रों से आराध्य देव भगवान परशुराम के प्रतिमा कि पूजन व हवन किया गया। हवन के पश्चात सभा संबोधन , शस्त्र वितरण व भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनिल कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज को एकत्रित व संगठित होने कि आवश्यकता है हमारे समाज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। जिसे जीवंत रखने कि आवश्यकता है।

प्रदेश प्रभारी देवचरण पांडे ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान होना आवश्यक है, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज को मजबूती मिलती है हमारा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का आयोजन प्रखंड में होते रहे सर्वसम्मति से महेश पाठक को प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद महेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार पूरे प्रखंड में किया जाएगा। और सरकार अक्षय तृतीय के दिन सरकारी छुट्टी घोषित करे ताकि राज्य के ब्राह्मण बिना किसी दबाव के अपने आराध्य देव का जन्मोत्सव धूम धाम से मना सके। नही तो सरकार के विरुद्ध बड़े आंदोलन कि रूपरेखा बनाई जाएगी। 

इस दौरान मां अष्टभुजी मंदिर के मुख्य पुजारी सह ज्योतिषाचार्य उमेश पाठक अनिल मिश्रा कुणाल किशोर दुबे , अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ हजारीबाग नगर अध्यक्ष शैलेश पाण्डेय , प्रदेश संगठन मंत्री रौशन पाण्डेय , सुबोध ओझा, आशीष दुबे , अजय पाण्डेय , पंकज मिश्रा, रंजीत मिश्रा ,सहदेव तिवारी ,सत्यनारायण तिवारी,वरुण कुमार पाण्डेय,दीपक पाण्डेय,जयनंदन मिश्रा ,युगल किशोर पाण्डेय ,राजेश कुमार मिश्र कृष्णकांत तिवारी ,सुरेश मिश्रा आदि सैकड़ों ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100



No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close