FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Breaking News

latest

रामपुर महिलाओं और छात्राओं के बीच जाकर एक राष्ट्र, एक चुनाव के प्रति जनजागरण करेगी भाजपा :हरीशNews

 * महिलाओं और छात्राओं के बीच जाकर एक राष्ट्र, एक चुनाव के प्रति जनजागरण करेगी भाजपा : हरीश* *भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने महिला मोर्चा क...


 *महिलाओं और छात्राओं के बीच जाकर एक राष्ट्र, एक चुनाव के प्रति जनजागरण करेगी भाजपा : हरीश*

*भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी*

रामपुर। एक राष्ट्र, एक चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चल रहा भारतीय जनता पार्टी का अभियान अब महिलाओं के बीच पहुंचेगा। इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ ही बाकी सभी नेता और जनप्रतिनिधि 28 अप्रैल को महिलाओं के बीच पहुंचेंगे। साथ ही डिग्री कालेजों में जाकर छात्राओं को एक राष्ट्र, एक चुनाव के महत्व के बारे में बताएंगी।
शनिवार को राम विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के जाने के बाद अब महिलाओं के बीच जाकर पार्टी के कार्यकर्ता जनजागरण करेंगे। महिलाओं को बताएंगे कि एक राष्ट्र, एक चुनाव देश के लिए कितना और क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को साथ लिए बिना कोई कार्य पूर्ण नहीं होता है। ऐसे में हम समाज की सबसे अहम महिलाओं को कैसे भूल सकते हैं। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को भाजपा के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि महिलाओं के बीच जाएंगे और एक राष्ट्र, एक चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यही नहीं डिग्री कालेजों में जाकर छात्राओं को भी जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। ताकि, उन्हें भी कानून के बारे में और सरकार के उददेश्यों के बारे में स्पष्ट जानकारी हो। उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को इस बावत जिम्मेदारी भी सौंपी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर,अशोक बिश्नोई जी, जगपाल यादव, अनुज सक्सेना, अर्जुन रस्तोगी, शकुन्तला लोधी, पारूल अग्रवाल, पूनम सागर, पवन शर्मा, अजीत गौतम,महेंद्र सैनी,महेंद्र मौर्य,नवदीप,प्रदीप गुप्ता,आशीष गुप्ता,अजीत गौतम,राजकुमार चौहान आदि उपस्थित रहे।

 संवाददाता  

       शंकर सिंह

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं