प्रयागराज 25 अप्रैल, 2025 प्रयागराज की सुश्री शक्ति दुबे की उपलब्धि वास्तव में सभ्य समाज के लिए गर्व की बात है यह बातें चायल विधायक पूजा पा...

प्रयागराज 25 अप्रैल, 2025 प्रयागराज की सुश्री शक्ति दुबे की उपलब्धि वास्तव में सभ्य समाज के लिए गर्व की बात है यह बातें चायल विधायक पूजा पाल नें शक्ति दुबे को बधाई देते हुए मामा भांजा तालाब आवास पर कहीं और उन्होंने कहा संघ लोक सेवा आयोग की आईएएस परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त कर प्रयागराज और पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
विधायक पूजा पाल नें आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सुश्री दुबे अपने कार्यकाल में गरीबों की मदद करने और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में प्राथमिकता देंगी, सुश्री दुबे की उपलब्धि न केवल उनके माता-पिता के लिए बल्कि पूरे प्रयागराज के लिए गर्व का पल है। प्रयागराज में अब नई प्रतिभाओं का उदय हो रहा है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। प्रयागराज में प्रतिभाशाली लोग हैं जो उच्चतम स्तर पर पहुंच सकते हैं।उनके लिए प्रेरणा हैं। नई प्रतिभाओं के उदय से समाज में सुधार हो सकता है।पहले प्रयागराज से माफिया निकलते थे अब प्रयागराज से आईएएस बनकर देश सेवा में योगदान बढ़ेगा। शक्ति दुबे की उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और प्रेरणा है अब महिलाएं भी उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती हैं और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज मोहन आर्या, मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी, गुरु अरुण त्रिपाठी, सुजीत कुमार, रितेश जायसवाल, सत्य देव जायसवाल आदि नें भी पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिया.
संवाददाता -विजय कुमार मिश्रा
No comments