बारियातु श्रीरामनवमी महापूजा समिति की बैठक संपन्न। बालेश्वर साव बने अध्यक्ष महामंत्री सह मीडिया प्रभारी अशोक बंटी राज प्रशासनिक मंत्री विक...
बारियातु श्रीरामनवमी महापूजा समिति की बैठक संपन्न। बालेश्वर साव बने अध्यक्ष
महामंत्री सह मीडिया प्रभारी अशोक बंटी राज प्रशासनिक मंत्री विकाश कुमार एवं जागेश्वर साव जज के रूप में पूर्व मुखिया रामेश्वर साव हरिदयाल साव, गंदोरी साव होंगे।
केरेडारी /हजारीबाग
केरेडारी के बारियातु गांव में श्रीरामनवमी महा पूजा समिति की बैठक शिव मन्दिर में किया गया। सभी अखाड़े के राम भक्त सामिल हुवे। बैठक की अध्यक्षता मुखिया पति विकाश कुमार साव एवं संचालन पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर साव ने किया। रामनवमी महा पूजा समिति का पुर्नगठन में सर्व सहमति से बालेश्वर साव को महा पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि महासमिति का सचिव मनोज मण्डल कोषाध्यक्ष उमेश साव महा मंत्री सह मीडिया प्रभारी अशोक बंटी राज प्रशासनिक मंत्री विकाश कुमार एवं जागेश्वर साव, वही उपाध्यक्ष शंकर साव, संयुक्त सचिव घनश्याम कुमार, संयुक्त कोषाध्यक्ष गौतम कुमार, संरक्षक कोलेश्वर कुमार, संयुक्त संरक्षक दिनेश कुमार को सर्व सहमति से मनोनीत किया गया।
वही महासमिति को विस्तार करते हुए महा पूजा समिति के अध्यक्ष बालेश्वर साव ने कहा कि रामनवमी पूजा आपसी सोहार्द का पर्व है इसे मिलजुल कर नशा मुक्ति और बिना भय से मनाया जायेगा। उन्होने कहा कि देवरिया मेला टांड़ में आने वाले अखाड़े धारीयो से जा कर संपर्क किया जायेगा। और उन्हें समारोह में आने का निमंत्रण भी दिया जायेगा। बारियातु से तीन पांडेपुर से एक अखाड़े से झांकी मेला टांड़ एक साथ मिल कर जाएंगे। और नशा मुक्त रामनवमी मनाएंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments