बिना T.P. के परिचालन दो हाईवा वाहन को सीओ ने किया जब्त। केरेडारी/हजारीबाग केरेडारी NTPC परियोजना में कोयला परिवहन करते दो वाहन को जब्त किय...
बिना T.P. के परिचालन दो हाईवा वाहन को सीओ ने किया जब्त।
केरेडारी/हजारीबाग
केरेडारी NTPC परियोजना में कोयला परिवहन करते दो वाहन को जब्त किया गया। गुप्त सुचना के आधार पर केरेडारी अंचल अधिकारी राम रतन वर्णवाल ने शनिवार को केरेडारी के मुख्य पथ पर वाहन जांच की औचक निरीक्षण किया। जिसमें दो हाईवा वाहन जो दुसरे राज्य का रजिस्ट्रेशन नम्बर है दोनों हाईवा वाहन बिना T.P. (टेंपरेरी नंबर) के NTPC में कोयला ढुलाई का कार्य कर रहे थें। जिसका ओडिसा रजिस्ट्रेशन नम्बर निम्नवत् है :- OD09AA 8979 / OD09V 7417 हैं। जब्त दोनों हाईवा को पगार थाना प्रभारी विक्की ठाकुर संज्ञान में देकर पगार ओ.पी. थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया हैं। अंचलाधिकारी श्री वर्णवाल ने बताया की हमे सुचना प्राप्त हुई थी कि कंपनियों में कुछ वैसे वाहन है जो बिना कागजात पुरी किए कोयला धुलाई कर रहे हैं। जब हमने निरीक्षण किया तो दो वाहन पकड़े गए। आगे भी जांच जारी रहेगा। वही सीओ ने दोनों वाहनों पर कार्यवाही करने को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी हजारीबाग को अग्रेतर जारी कर दी गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments