FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

विश्व पर्यावरण दिवस पर कंडाबेर, गर्रीकलां और बारियातु पंचायत में ग्राम सभा, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

विश्व पर्यावरण दिवस पर कंडाबेर, गर्रीकलां और बारियातु पंचायत में ग्राम सभा, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। केरेडारी हजारीबाग As...

विश्व पर्यावरण दिवस पर कंडाबेर, गर्रीकलां और बारियातु पंचायत में ग्राम सभा, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।


केरेडारी हजारीबाग

Ashok Banty Raj 


केरेडारी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केरेडारी प्रखंड अंतर्गत कंडाबेर और बारियातु पंचायत के पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान पंचायत सचिवालय परिसर में पंचायत की मुखिया दिनेश साव ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लगातार बढ़ रही गर्मी और मौसम में हो रहे बदलाव पृथ्वी के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में इसके दुष्परिणाम और भी भयावह हो सकते हैं।

वही बारियातु पंचायत मुखिया नीतू कुमारी ने सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर बड़ा करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।
गर्री कलां पंचायत में पंचायत मुखिया हितनारायण साव पंचायत सचिव दीपक दास एवं पर्यावरण वन समिति अध्यक्ष विश्वनाथ महतो पतरा कलां ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कई ग्रामीण मौजूद हो कर वृक्ष रोपण किया।
कार्यक्रम में कंडाबेर पंचायत सचिव दीपक दास, मधु साव, पारस राणा, प्रबिल कुमार, तथा बारियातु पंचायत सचिव रजनी कुमारी, विकाश साव , गर्री कलां पंचायत  के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में तीनों पंचायतों में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम सभा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया और हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया।



ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं