NTPC केरेडारी साइट के DM कुमार गौरव की गोली मार कर हत्या। हजारीबाग Hazaribagh अपराधियों ने एनटीपीसी के डीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव क...
NTPC केरेडारी साइट के DM कुमार गौरव की गोली मार कर हत्या।
हजारीबाग
Hazaribagh अपराधियों ने एनटीपीसी के डीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव को गोली मार दी है। कुमार गौरव की पीठ पर गोली लगी है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
यह घटना हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह के पास सुबह करीब 9:30 बजे की है घटना के बारे में हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कुमार गौरव एनटीपीसी केरेडारी स्थित कार्यालय में कार्यरत थे।
वे शनिवार की सुबह वह कार्यालय जा रहे थे तभी अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अपराधियों की फायरिंग में उन्हें गोली पीट पर लगी। घटनास्थल हजारीबाग और बड़कागांव के बीच का इलाका है इस इलाके में पहले भी करीब 2 साल पहले ऋतिक कंपनी के जीएम को अपराधियों ने गोली मारी थी। एनटीपीसी के डीएम रैंक के अधिकारी की हत्या की घटना के बाद एनटीपीसी के अधिकारी के बीच दहशत फैल गया है हजारीबाग के बड़कागांव केरेडारी क्षेत्र में एनटीपीसी के कई काम चल रहे हैं। अधिकारियों का वहां आना-जाना लगा रहता है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments