केरेडारी प्रखंड कार्यालय में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने महिला दिवस को लेकर किया बैठक GDM बालिका उच्च विद्यालय बड़कागांव में 8 मार्च को ...
केरेडारी प्रखंड कार्यालय में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने महिला दिवस को लेकर किया बैठक
GDM बालिका उच्च विद्यालय बड़कागांव में 8 मार्च को होगी भव्य कार्यक्रम।
अंबा नव दृष्टि सहकारिता समिति की होगी स्थापना, 300 स्नातक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी जाएगी नि:शुल्क प्रशिक्षण
केरेडारी/हजारीबाग
केरेडारी प्रखंड कांग्रेस कमिटी कार्यालय में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद की निर्देश पर एक अहम बैठक किया गया। जिसमे प्रखंड के तमाम महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता एवं संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में महिलाओं एवं पुरुषों ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को माला पहना कर एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 300 स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं को पूरी तरह से नि:शुल्क प्रशिक्षण देने की दिशा में व उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई शुरुआत की नींव 8 मार्च दिन शनिवार को पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय बड़कागांव में रखी जाएगी। जिसमे मुख्य रूप प्रखंड के महिला कर्मचारी, अस्पताल के महिला कर्मी, JSLPS कर्मी, सेविका के अलावे बुद्धिजीवी महिलाओं को सादर आमंत्रित है। वही बैठक में संबोधित करते हुए अंबा प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोड शक्ति प्रोग्राम की शुरुआत होगी इसके साथ ही अंबा नव दृष्टि सहकारिता समिति की स्थापना किया जाएगा जिससे यह समिति ग्रामीण विकास महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना स्वरोजगार कौशल विकास और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है ताकि वह समाज और क्षेत्र के विकास में निर्णायक भूमिका निभा सके। प्रेरणा शक्ति सम्मान के माध्यम से साहसी महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा ताकि अपने प्रयासों से समाज में प्रेरणा की नई मिसाल कायम होने में उनके अदम्य साहस कोई याद रखा जाएगा। अंबा प्रसाद ने इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं से उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए एकजुट होकर एक दूसरे की ताकत बनने एवं महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने की अपील की है, उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ उत्सव का नहीं बल्कि एक नहीं बदलाव का नींव रखने का भी दिवस है। यह महत्वपूर्ण बैठक दिन बृहस्पतिवार को केरेडारी में अंबा प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुई।
मौके पर मुख्य रूप से 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, मुखिया दिनेश साव हितनारायण साव, नरसिंह सिंह,जगन्नाथ यादव, ईश्वर राम, मोहन करमाली, राजेंद्र प्रजापति, लोकेश्वर साव, प्रदीप साव, रेहान फजल, किशोर साव, संजय कुमार, मनोज साव,रघु साव, भागीरथ साव, मनोवर आलम, बसीर अंसारी, बालेश्वर साव, बैजनाथ महतो, नासिर अंसारी, मोहन साव, गणेश कुमार, बबीता देवी, जितनी देवी, किरण देवी, अंजू देवी, रीना देवी, प्रतिमा देवी, अफजल अंसारी, चिंतामन साव, सरिता देवी ,नरेश साव, कामेश्वर सिंह मकसूद आलम सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments