लोहड़ी के मौके पर जरूरतमंदों को वितरित किये गए खिचड़ी और कंबल महोबा। लोहड़ी के दिन असहायों, गरीबों और जरूरतमंदों को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी...
लोहड़ी के मौके पर जरूरतमंदों को वितरित किये गए खिचड़ी और कंबलमहोबा। लोहड़ी के दिन असहायों, गरीबों और जरूरतमंदों को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद महोबा, मानव सेवा संस्था जनपद महोबा एवं स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में लगभग दो सैकड़ा कंबलों एवं खिचड़ी का वितरण किया गया। आप को बता दे कि
कंबल वितरण के साथ ही लोगों को खिचड़ी भी वितरित की गई। इस कार्य को सफल बनाने के लिए स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश (रजिस्टर्ड) के पूरी टीम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक योगदान दिया। टीम के सदस्यों ने कहा कि समाज के जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। ऐसे कार्यों के माध्यम से हम समाज के वंचित वर्ग की मदद कर सकते हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की भरपूर सराहना की। इस सेवा कार्य से लाभान्वित लोग काफी खुश और संतुष्ट नजर आए। इस मौके पर
रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉ अभिषेक सक्सेना ने सभी से अपील की कि वे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। और इन गतिविधियों के माध्यम से समाज में मानवीय मूल्यों और सद्भावना का संदेश फैला रही है। वहीं मानव सेवा संस्था भारत के प्रदेश अध्यक्ष रमन दीक्षित ने आये हुए समस्त अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान करते हुए सफल आयोजन को लेकर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद महोबा के चेयरमैन डॉक्टर अभिषेक सक्सेना, मानव सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रमन दीक्षित, स्वतंत्र पत्रकार समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन नामदेव, अंकित सोनी, कौशल सोनी, हेमंत कुमार, जीतू, श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल गाडगे आदि उपस्थित रहे।
जनपद महोबा बुन्देलखण्ड भगवती प्रसाद सोनी
No comments