FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

राजस्व विभाग के अधिकारियो, कर्मचारियो की खाऊ कमाऊ नीति के चलते भूमाफिया ने चंदन तलैया को किया जमीदोजNews

 * राजस्व विभाग के अधिकारियो, कर्मचारियो की खाऊ कमाऊ नीति के चलते भूमाफिया ने चंदन तलैया को किया जमीदोज* *उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद चं...


 *राजस्व विभाग के अधिकारियो, कर्मचारियो की खाऊ कमाऊ नीति के चलते भूमाफिया ने चंदन तलैया को किया जमीदोज*

*उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद चंदन तलैया से भूमाफिया का नाम क्यो नही हटाया गया ?*

महोबा। चंदेल शासको द्वारा निर्मित चंदन ताल को जमीदोज कर रहे भूमाफिया के विरूद्ध जिला प्रशासन कार्यवाही करने से न जाने क्यो पीछे हट रहा है। स्मरण रहे कि गत वर्ष उच्च न्यायालय द्वारा नदी, नालो, पोखरो, तालाबो और खलिहानो की भूमि पर ऐनकेन प्रकारेण लोगो द्वारा पट्टे कराने तथा कब्जा करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही के आदेश निर्गित किये थे। उच्च न्यायालय द्वारा अपने आदेश मे स्पष्ट रूप राजस्व विभाग के अधिकारियो, कर्मचारियो को आदेशित किया था कि नदी पोखरो और तालाबो तथा खलिहानो की भूमि पर किये गये पट्टो को निरस्त किया जाये और तालाबो, नदी पोखरो की भूमि शासन राजस्व विभाग अपने अधिकारो मे ले उच्च न्यायालय के इस आदेश के परिपालन मे जिले के राजस्व अधिकारियो ने कीरत सागर, मदन सागर, कल्याण सागर दिसरापुर तालाब के पट्टे निरस्त किये थे परंतु चंदन तलैया मे काबिज भूमाफिया का नाम न जाने क्यो अभिलेखो से प्रथक नही किया है। भूमाफिया चंदन तलैया को पिछले एक वर्ष से लगातार समय- समय पर लाल मौरंग से भरवा रहा है। बीते दिनो मुहल्ला वासियो की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी ने चंदन ताल का मौके पर पहुॅचकर निरीक्षण किया था और चंदन तलैया को जमीदोज कर रहे भूमाफिया के विरूद्ध कार्यवाही बावत सम्बंधित अधिकारियो को आदेशित भी किया था परंतु सदर तहसील द्वारा भूमाफिया के विरूद्ध कोई कार्यवाही न से भूमाफिया रात्रि के समय ट्रको से चंदन ताल की पुराई करा रहा है और जेसीबी से समतल करवाता है। जानबूझकर राजस्व विभाग के अधिकारियो और कर्मचारियो ने न्यायालय के आदेश के पूर्ण रूप से अवहेलना की है और चंदन तलैया के राजस्व नम्बर से उसका नाम प्रथक नही किया है। भूमाफिया चंदन तलैया को जमीदोज करने के बाद अब अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग करके बेंचने की फिराक मे है।

जनपद महोबा बुन्देलखण्ड भगवती प्रसाद सोनी

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close