FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

हजारीबाग में कोढ़ा गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 27 ग्राम सोने के आभूषण समेत चोरी की 4 बाइक बरामद

हजारीबाग में कोढ़ा गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 27 ग्राम सोने के आभूषण समेत चोरी की 4 बाइक बरामद हजारीबाग/अशोक बंटी राज  जिले के लोहसिंघना थान...

हजारीबाग में कोढ़ा गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 27 ग्राम सोने के आभूषण समेत चोरी की 4 बाइक बरामद


हजारीबाग/अशोक बंटी राज 


जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात कोढ़ा गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 27 ग्राम सोने के आभूषण, चोरी की चार मोटरसाइकिल, 23 पुड़िया नशीला पदार्थ, छह की-पैड मोबाइल फोन और छह फर्जी नंबर प्लेट बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि कोढ़ा गिरोह के कुछ अपराधी दोबारा शहर क्षेत्र में प्रवेश कर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ सदर रूपक कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग एवं छापामारी टीम गठित की गई।

इसी क्रम में लोहसिंघना थाना प्रभारी द्वारा हजारीबाग झील के आसपास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन बदल-बदलकर लोगों से सोने-चांदी के आभूषण और चेन छीनते थे। साथ ही बैंक और डाकघर से लोगों की रेकी कर उनसे पैसे छीनने अथवा चोरी करने की बात भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में 100 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।

पुलिस की पूछताछ में गिरोह के स्थानीय नेटवर्क की भी जानकारी मिली। इसके बाद मरहेड़ी गांव, चौपारण थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अरशद खान, अजहर खान और अफसर खान को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। उनके घर से दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। वहीं सावन कुमार को गिरफ्तार कर पूर्व के एक मामले में छीने गए आभूषण भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में मिठ्ठू यादव, रितिक कुमार यादव, सन्नी कुमार, अमन यादव, सावन कुमार, अरशद खान, अजहर खान और अफसर खान शामिल हैं। इनमें कई आरोपी कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि अरशद, अजहर और अफसर खान हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के मरहेड़ी गांव के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। अमन यादव पर मोटरसाइकिल चोरी और छिनतई के मामले, सन्नी कुमार पर मोटरसाइकिल चोरी का मामला तथा मिठ्ठू यादव पर पश्चिम बंगाल में अवैध शराब से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी दी गई है।


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं