जनपद मैनपुरी में चल रहे मिशन शक्ति जागरूक अभियान के समापन पर शहर के सुद्धति ग्लोबल एकेडमी में यातायात पे प्रति जागरुक अभियान कार्यक्रम का आ...
जनपद मैनपुरी में चल रहे मिशन शक्ति जागरूक अभियान के समापन पर शहर के सुद्धति ग्लोबल एकेडमी में यातायात पे प्रति जागरुक अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति अभियान को लेकर, नशा मुक्त अभियान के तहत, स्कूल के बच्चों को नशे से होने वाले, नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा, बाल श्रम सहित, कई अन्य जानकारी दी। इसके अतिरिक्त बाल भिक्षावृत्ति, महिला अपराध, मानव तस्करी, बालश्रम, पुलिस हेल्पलाइन नंबर, डॉयल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 की जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर पुलिस टीम के साथ विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
report
Pradeep Saini
No comments