नगर पचायत को मिला आधुनिक वाहन भोगांव मैनपुरी संवाददाता प्रदीप सैनी भोगांव। नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा आशीष तिवारी के प्रयास से...
नगर पचायत को मिला आधुनिक वाहन
भोगांव मैनपुरी
संवाददाता प्रदीप सैनी
भोगांव। नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा आशीष तिवारी के प्रयास से नगर पंचायत को 35 लाख रुपये की कीमत के अत्याधुनिक बड़े शव वाहन की सौगात मिली है।
नगर में किसी दुखद घटना या निधन के समय पार्थिव शरीर को ले जाने के लिए उपयुक्त और सुसज्जित वाहन का अभाव था। इस वजह से परिजनों को भारी असुविधा और आर्थिक मानसिक तंगी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय निवासियों ने चेयरमैन नंेहा तिवारी से नगर पंचायत से बडे शव बाहन की मांग की थी चेयरमैन नेहा आशीष तिवारी ने 35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कराकर इस आधुनिक शव वाहन का लोकार्पण किया।
इस वाहन में परिजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ फ्रीजर और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि अंतिम यात्रा में किसी प्रकार की बाधा न आए। चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने कहा, नगर की जनता का दुख-दर्द हमारा अपना है। मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ नागरिकों की हर जरूरत को पूरा करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
No comments