FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Breaking News

latest

जिले में बाल संरक्षण के लिए रणनीति बनाने का कार्यशाला का आयोजनNews

   आज दिनांक 20 दिसंबर को जिला बाल संरक्षण समिति की अध्यक्षता में जिला में बाल संरक्षण के लिए रणनीति बनाने का कार्यशाला का आयोजन किया गया जि...


  

आज दिनांक 20 दिसंबर को जिला बाल संरक्षण समिति की अध्यक्षता में जिला में बाल संरक्षण के लिए रणनीति बनाने का कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बाल संरक्षण के लिए नामित विभाग के पदाधिकारी जैसे पंचायती राज विभाग,शिक्षा विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग,श्रम संसाधन विभाग, जे जे बी, बाल कल्याण समिति ,के साथ जिला में बाल संरक्षण में कार्य कर रही समाज सेवी संस्थाओं ने मिल कर बच्चो के लिए



जिला स्तरीय एक्शन प्लान तैयार किया गया। सेंटर डायरेक्ट संस्था के कार्यकारी निदेशक सुरेश कुमार द्वारा जिला में बच्चो की मौजूदा स्थिति की बात रखी ,पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी द्वारा  बताया गया कि पंचायत स्तर पर मेरे विभाग के पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, विकास मित्र के द्वारा निरंतर समुदाय स्तर पर कार्य किया जा रहा है जिला में बाल श्रम,बाल विवाह की रोकथाम के लिए निरंतर सहयोग करने का आश्वासन दिया है,


शिक्षा विभाग के पदाधिकारी असरफ अली खान के द्वारा बताया गया कि बच्चो को शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है समुदाय स्तर पर बाल संरक्षण समिति में विद्यालय के शिक्षक द्वारा मासिक बैठक के माध्यम से बच्चो की समस्याओं पर निरंतर चर्चा किया जा रहा है साथ ही विद्यालय में गठित बाल संसद,मीणा मंच के सदस्यों को उन्मुखीकरण कर के सशक्त किया जा रहा है,
बाल संरक्षण के लिए आज उपस्थित सभी पदाधिकारियों  द्वारा एक माह के अंदर जिला में बाल संरक्षण के लिए आवश्यक सभी कार्य योजना को तैयार कर लिया जाएगा 
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुबोध कुमार जी द्वारा बाल संरक्षण में पुलिस की भूमिका के लिए निरंतर सहयोग के लिए आश्वस्त किया है! 

सहायक निदेशक ,जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा बताया गया कि बाल संरक्षण के लिए नामित विभाग के पदाधिकारिओं  द्वारा निरंतर सहयोग किया जा रहा है और हमेशा कार्य करने के लिए तत्पर है,समुदाय के स्तर पर लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है

 report
         vedraj 

 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं