FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

प्रयागराजअटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली से भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी -राजेंद्र मिश्राNews

     अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली से भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी -राजेंद्र मिश्रा  भारत देश के महान लोकप्रिय नेता सुशास...


    



अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली से भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी -राजेंद्र मिश्रा 

भारत देश के महान लोकप्रिय नेता सुशासन के प्रतीक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा की अगुवाई में धुस्सा राजरूपपुर के हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ करके कोटि-कोटि नमन किया। 
महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा स्व.अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली से भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी थी और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी एवं राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत उनका जीवन हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।कार्यक्रम संयोजक अविनाश दुबे ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्त्ता सुशासन दिवस पर स्व.अटल बिहारी वाजपेई द्वारा बताएं गए मार्ग पर चलते हुए विकसित भारत के निर्माण में स्वयं को राष्ट्र के प्रति समर्पित करने का संकल्प लिया हैं।पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश त्रिपाठी ने अटल को याद करते उनके कहें शब्दों को दोहराया इंसान बनो, केवल नाम से नहीं, शक्ल से नहीं, रूप से नहीं, हृदय से,बुद्धि से, संस्कार से, ज्ञान से।हर भारत वासियों को राष्ट्र हित में संकल्प लेना चाहिए। 
इससे पहले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने श्री हनुमान जी का पूजा अर्चन कर सुंदर कांड पाठ का शुभारम्भ किया।अंत में श्रद्धा सुमन अर्पण करते हुए प्रसाद का वितरण किया। 
इस मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश त्रिपाठी, प्रो. एच एस उपाध्याय,भाजपा नेता विजय द्विवेदी,अविनाश दुबे, पार्षद गुलाब सिंह पटेल, रंजन शुक्ला, अजय हेला, राकेश दुबे, सुशील कन्नौजिया, अविचल द्विवेदी, गायक दीपक भार्गव, पार्षद दीपिका जैसल,राम लोचन साहू,नरेंन्द्र त्रिपाठी, अंकित कन्नौजिया,अरुण चौहान, शुभांशु त्रिपाठी,विवेक सिंह,संजय द्विवेदी, दिनेश तिवारी आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता रहें।

 रिपोर्ट 
    विजय कुमार मिश्रा

 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close