FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

माउंट कार्मल स्कूल में प्रथम वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन,

  माउंट कार्मल स्कूल में प्रथम वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, हजारीबाग सदर विधायक व आईपीएस प्री-प्रोबेशन ने की शिरकत खेलकूद बच्चों में अनुश...

 

माउंट कार्मल स्कूल में प्रथम वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, हजारीबाग सदर विधायक व आईपीएस प्री-प्रोबेशन ने की शिरकत


खेलकूद बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। ऐसे आयोजन उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं :– प्रदीप प्रसाद


माउंट कार्मल स्कूल का यह प्रयास सराहनीय है, जो शिक्षा के साथ-साथ खेल और संस्कृति को भी बढ़ावा देता है :– आईपीएस प्री-प्रोबेशन श्रुति सिंह


हमारा लक्ष्य छात्रों के समग्र विकास के लिए शिक्षा, खेल और संस्कृति का संतुलित मंच प्रदान करना है :– प्रिंसिपल सिस्टर जेस्सी


Hazaribagh 

माउंट कार्मल स्कूल में प्रथम वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक  प्रदीप प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में आईपीएस प्री-प्रोबेशन  श्रुति सिंह ने शिरकत की। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर जेस्सी और शिक्षकों की टीम ने अतिथियों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर किया गया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ खेलकूद की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया, जिनमें दौड़ सहित कई अन्य खेल शामिल थे।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विविधता को प्रदर्शित करने वाले नृत्य और नाटक ने अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि सदर विधायक  प्रदीप प्रसाद ने कहा यह देखकर गर्व होता है कि माउंट कार्मल स्कूल न केवल शिक्षा बल्कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी छात्रों को प्रोत्साहित कर रहा है। खेलकूद बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। साथ ही कहा की हमारे टीम के द्वारा एक लाख पौधा लगाया जा चुका है आप सभी के सहयोग से इसे 5 लाख की ओर अग्रेषित करना है लिए हम सब मिलकर पौधा लगाकर अपने हजारीबाग को हरा-भरा और समृद्धि बनाएं साथी कहा कि ऐसे विद्यार्थी जीने पढ़ने में सुविधा हो रही है उनके लिए मैं सहायता पहुंचाऊंगा ताकि वह अपनी शिक्षा बेहतर तरीके से कर सके।

विशिष्ट अतिथि आईपीएस प्री-प्रोबेशन श्रुति सिंह ने कहा की आज के बच्चों में जो ऊर्जा और उत्साह देखा, वह देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक है। माउंट कार्मल स्कूल का यह प्रयास सराहनीय है, जो छात्रों को एक संतुलित और समग्र शिक्षा प्रदान कर रहा है। मैं स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद देती हूं।

स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर जेस्सी ने कहा की यह हमारे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है कि हमने पहला वार्षिक खेल दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया। हमारा उद्देश्य है कि हम अपने छात्रों को केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उनके संपूर्ण विकास के लिए प्रेरित करें। हम अपने छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो उन्हें आत्मनिर्भर और जीवन में हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार कर सके। मैं सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देती हूं। साथ ही उन्होंने माउंट कार्मल विद्यालय की ओर से आने वाले क्रिसमस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की और स्कूल प्रबंधन को भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन ने न केवल छात्रों और शिक्षकों के बीच उत्साह भर दिया, बल्कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों की प्रतिभा देखने का मौका दिया। यह दिन माउंट कार्मल स्कूल के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय बनकर दर्ज हो गया।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

🪔 ✨ 🪔
RIYA WEB TECHNOLOGY
🎉 DIWALI DHAMAKA OFFER 🎉

इस दिवाली अपना
Professional News Portal
शुरू करें आधी कीमत में!

अपना खुद का Digital News Brand बनाएं। शानदार Professional News Website पाएं अब बेहद खास दिवाली ऑफर में।

50%
MEGA DISCOUNT
₹4,999 ₹9,999
🎁 आपकी ₹5,000 की सीधी बचत!
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ LifeTime Support
🪔 सपनों की News Website बनाने का सुनहरा मौका!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!