FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

कंडाबेर में चार दिवसीय महालक्ष्मी पूजा की तैयारी तेज, मुखिया दिनेश साव बने पूजा समिति के अध्यक्ष

कंडाबेर में चार दिवसीय महालक्ष्मी पूजा की तैयारी तेज, मुखिया दिनेश साव बने पूजा समिति के अध्यक्ष   07 नवंबर को कलश शोभायात्रा से होगा शुभारं...

कंडाबेर में चार दिवसीय महालक्ष्मी पूजा की तैयारी तेज, मुखिया दिनेश साव बने पूजा समिति के अध्यक्ष



 07 नवंबर को कलश शोभायात्रा से होगा शुभारंभ, 09 नवंबर को भव्य मेला व आशिक मस्ताना का नागपुरी कार्यक्रम; चार दिनों तक भक्ति और श्रद्धा का माहौल


केरेडारी/अशोक बंटी राज


हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत कंडाबेर पंचायत के साप्ताहिक बुधवार बाजार टांड़ स्थित लक्ष्मी मंदिर परिसर में चार दिवसीय महालक्ष्मी पूजा के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पूजा के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया। पंचायत के मुखिया दिनेश साव को पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया। पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती, भक्ति जागरण, झांकी प्रस्तुति और भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। बैठक में समिति के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष दिनेश साव (मुखिया) सचिव सुरेश राम, कोषाध्यक्ष यशवंत कुमार, उपकोषाध्यक्ष कैलाश साव, सांस्कृतिक मंत्री सुबोध कुमार, संयोजक चंद्रिका रजक, प्रोसेशन मंत्री नरेश साव, उप प्रोसेशन मंत्री हीरा मंडल, संगठन मंत्री हरि मंडल, मीडिया प्रभारी अशोक बंटी राज तथा संयोजक जगदीश साव को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा पूजा के सफल संचालन के लिए युवा वर्ग के सदस्यों सहित अन्य ग्रामीणों को भी समिति में शामिल किया गया।



 07 नवंबर को कलश शोभायात्रा से होगा शुभारंभ 


महालक्ष्मी पूजा कार्यक्रम की शुरुआत 07 नवंबर, शनिवार को सुबह 7:30 बजे कलश शोभायात्रा के साथ होगी। श्रद्धालु तीन मोहानी नदी (ढेबोतरी) से जल उठाकर मंदिर परिसर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया जाएगा। शाम को महाआरती होगी, जबकि रात 7:30 बजे से कलाकार राकेश मंडल टिम के झांकी प्रस्तुति के साथ भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 08 नवंबर, रविवार को विधि-विधान से महालक्ष्मी पूजा-अर्चना की जाएगी। शाम को महाआरती के बाद रात 7:30 बजे से झांकी प्रस्तुति के साथ भक्ति जागरण का आयोजन होगा। 


 09 नवंबर को लगेगा भव्य मेला, नागपुरी कार्यक्रम होगा आकर्षण


09 नवंबर सोमवार को महालक्ष्मी पूजा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला मंच पर दोपहर 03 बजे से देर रात तक नागपुरी कलाकार आशिक मस्ताना का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने महालक्ष्मी पूजा को शांतिपूर्ण, भव्य और सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग से आयोजन की तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया हैं। 10 नवंबर मंगलवार को माता लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का नम आंखों से विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय महालक्ष्मी पूजा का समापन होगा। बैठक के दौरान मुखिया दिनेश साव, सुरेश राम, हरि मंडल, जगदीश साव, महेश साव, सुबोध साव, यशवंत कुमार, हीरा मंडल, बालदेव महतो, चंद्रिका रजक, खुशलाल साव, कैलाश साव, अशोक बंटी राज, रूपलाल साव, अनिल कुमार, नरेश साव, बिहारी साव, बीरबल कुमार, रामचंद्र साव, राजेश साव, करम साव, कुलदीप साव, भोला साव, अजय कुमार, लोकेश कुमार, केदार साव, भुनेश्वर प्रजापति, हेमलाल साव, सिगी साव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं